सब्सक्राइब करें

Suzuki S-Cross 2022: नई सुजुकी एस-क्रॉस आखिरकार हुई पेश, देखें एसयूवी का नया बोल्ड अवतार

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 26 Nov 2021 12:08 PM IST
सार

Suzuki (सुजुकी) ने 2022 Suzuki S-Cross (2022 सुजुकी एस-क्रॉस) को आखिरकार पेश कर दिया है। यह अपने पिछले मॉडल की तुलना में पूरी तरह से बदले हुए डिजाइन के साथ आई है।

विज्ञापन
Suzuki S-Cross 2022 model unveiled new Suzuki S-Cross SUV comes in new stylish avatar
Suzuki S-Cross 2022 - फोटो : Suzuki
Suzuki (सुजुकी) ने 2022 Suzuki S-Cross (2022 सुजुकी एस-क्रॉस) एसयूवी कार को आखिरकार पेश कर दिया है। यह अपने पिछले मॉडल की तुलना में पूरी तरह से बदले हुए डिजाइन के साथ आई है। नई सुजुकी एस-क्रॉस भारतीय बाजार में उपलब्ध पुराने मॉडल की तुलना में काफी बोल्ड दिखती है। क्रॉसओवर को मारुति सुजुकी के प्रीमियम रिटेल नेटवर्क नेक्सा के जरिए भारतीय बाजार में प्रीमियम मॉडल के तौर पर बेचा जाता है। डिजाइन के मामले में प्रभावशाली नहीं होने के लिए आउटगोइंग मॉडल की काफी आलोचना की गई थी। लेकिन लगता है कि सुजुकी ने उस पर विशेष ध्यान दिया है। नई Suzuki S-Cross बाहरी तौर पर पहले से काफी ज्यादा स्टाइलिश दिखती है। 

 
Trending Videos
Suzuki S-Cross 2022 model unveiled new Suzuki S-Cross SUV comes in new stylish avatar
Suzuki S-Cross 2022 - फोटो : Suzuki
कैसा है नया लुक
नई 2022 सुजुकी एस-क्रॉस का फ्रंट लुक पूरी तरह से बदल गया है। इसमें नए बंपर के साथ पियानो-ब्लैक ग्रिल, नए ट्रिपल-बीम हेडलैंप और नए डिजाइन किए गए फॉग लैंप असेंबली मिलती है। बोनट पहले की तुलना में ज्यादा आकर्षक दिखाई देता है। इसमें चौड़े सेंट्रल एयर इनटेक और फॉक्स स्किड प्लेट भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Suzuki S-Cross 2022 model unveiled new Suzuki S-Cross SUV comes in new stylish avatar
Suzuki S-Cross 2022 - फोटो : Suzuki
डिजाइन में हुए बदलाव
साइड प्रोफाइल को ब्लैक बॉडी क्लैडिंग, स्क्वैरिश व्हील आर्चेस के साथ 17-इंच अलॉय व्हील, क्रोमेड विंडो लाइन और बॉडी-कलर डोर हैंडल से सजाया गया है। कार के रियर की बात करें तो बंपर में थोड़ा बदलाव किया गया है और नए डिजाइन किए गए एलईडी टेललैम्प्स दिए गए हैं, जो एक मोटे क्रोम बार के जरिए जुड़े हुए हैं। इसमें हाई माउंटेड स्टॉप लैंप, इंटीग्रेटेड रियर स्पॉइलर और अपराइट बूट लिड भी है।
Suzuki S-Cross 2022 model unveiled new Suzuki S-Cross SUV comes in new stylish avatar
Suzuki S-Cross 2022 - फोटो : Suzuki
फीचर्स
नई 2022 सुजुकी एस-क्रॉस एसयूवी में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 7.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, जबकि टॉप मॉडल में  सैटेलाइट नेविगेशन के साथ 9.0-इंच यूनिट मिलता है। इसके अलावा ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हीटेड फ्रंट सीट्स, कीलेस एंट्री और एलईडी हेडलैम्प्स जैसे फीचर्स पूरे मॉडल लाइनअप में स्टैंडर्ड हैं। टॉप ट्रिम विशेष रूप से एक पैनोरमिक सनरूफ, लेदर सीट अपहोल्स्ट्री और एक 360 डिग्री पार्किंग कैमरा के साथ पेश किया गया है। 
विज्ञापन
Suzuki S-Cross 2022 model unveiled new Suzuki S-Cross SUV comes in new stylish avatar
Suzuki S-Cross 2022 - फोटो : Suzuki
सेफ्टी फीचर्स
नई 2022 सुजुकी एस-क्रॉस कई ड्राइवर एसिस्टेंस सिस्टम के साथ आती है। इसमें फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, ट्रैफिक-साइन रिकग्निशन, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और ब्लाइंडस्पॉट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। नया मॉडल 6 कलर ऑप्शन में आता है। इनमें सिल्की सिल्वर, मैटेलिक टाइटन डार्क ग्रे, स्फीयर ब्लू, सॉलिड व्हाइट, एनर्जेटिक रेड और कॉस्मिक ब्लैक जैसे रंग शामिल हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed