कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन से सभी कार कंपनियों की बिक्री पर भारी असर पड़ा है। इसका असर टाटा मोटर्स की बिक्री पर भी देखने को मिला है। हालांकि, अनलॉक के दौर में कंपनी अपनी कई गाड़ियों पर भारी डिस्काउंट ऑफर्स दे रही है। इनमें कैश डिस्काउंट से लेकर एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट तक शामिल है। आज हम आपको टाटा मोटर्स की तरफ से दिए जा रहे है सभी ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा आपको उन कारों के नाम के बारे में भी बताएंगे जिन पर कंपनी की तऱफ से ऑफर्स दिए जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर,
Tata की इन तगड़ी कारों पर मिल रही 60,000 रुपये तक की बंपर छूट
Tata Harrier
- टाटा मोटर्स इस महीने अपनी Tata Harrier पर 60,000 रुपये तक का भारी डिस्काउंट दे रही है। इसमें,
- 30,000 रुपये का कैश डिस्काउंट
- 30,000 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस
- 15,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट
- इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 13.69 लाख रुपये है।
Tata Tigor
- टाटा मोटर्स अपनी Tata Tigor पर 40 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इनमें,
- 20,000 रुपये का कैश डिस्कांउट
- 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस
- टाटा ग्रुप के कर्मचारियों को 10,000 रुपये की अतिरिक्त छूट
- इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 5.75 लाख रुपये है।
Tata Tiago
- Tata Tiago की खरीद पर आपको 25 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। इनमें,
- 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट
- 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस
- 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।
- इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 4.60 लाख रुपये है।
कोरोना वॉरियर्स को मिलेगा अतिरिक्त डिस्काउंट
कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ फ्रंट लाइन में जंग लड़ रहे कोरोना वॉरियर्स के लिए टाटा मोटर्स की तरफ से अतिरिक्त डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। यानी कि अगर कोरोना वॉरियर्स Tata Motors की Tata Tiago खरीदते हैं तो उन्हें 5,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।
यहां ध्यान देना जरूरी है कि यह ऑफर 30 जून तक के लिए है।