{"_id":"5efaecf58ebc3ea1a1461613","slug":"upcoming-bikes-2020-in-india-royal-enfield-meteor-350-price-royal-enfield-meteor-350-specifications-hero-xtreme-160r-launch-date-in-india-hero-xtreme-160r-price-and-mileage-yamaha-fz25-bs6-specs-yamaha-fzs25-tvs-victor-110cc-new-model","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yamaha, TVS से लेकर Royal Enfield तक... जुलाई में लॉन्च होंगी ये 4 शानदार बाइक्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Yamaha, TVS से लेकर Royal Enfield तक... जुलाई में लॉन्च होंगी ये 4 शानदार बाइक्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 30 Jun 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
Hero Xtreme
- फोटो : For Representation Only
महामारी को फैलना से रोकने के लिए सरकार तमाम कोशिशें कर रही हैं। लेकिन मार्च के आखिरी हफ्ते से लागू हूए लॉकडाउन से अर्थव्यवस्था को खासा नुकसान पहुंचा है। अब अनलॉक को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। इससे कई ऑटो कंपनियों का हौसला बढ़ा है। ऑटो निर्माताओं ने प्लांट, डीलरशिप और शोरूम और आने वाले हफ्तों में अपनी नई बाइक्स को लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इस वर्ष की शुरुआत में, कई चार पहिया और दो पहिया वाहनों की लॉन्चिंग होनी थी। हालांकि, महामारी को देखते हुए इन सभी लॉन्चिंग की तारीख को आगे बढ़ाना पड़ा। यहां जानें ऐसी 4 बाइक्स के बारे में जिनकी लॉन्चिंग जुलाई 2020 में हो सकती है।
Trending Videos
TVS Victor 110
- फोटो : For Representation Only
TVS Victor 110
टीवीएस मोटर कंपनी ने नई BS6 Victor 110 (बीएस6 विक्टर 110) कम्यूटर मोटरसाइकिल के बारे में डिटेल्स उपलब्ध कराए हैं। इस बाइक में नए अपडेटेड ग्राफिक्स, फीचर्स और नए कलर ऑप्शन मिलेंगे। हालांकि लंबाई और चौड़ाई में यह पुराने बीएस4 मॉडल के जैसी ही होगी। TVS Victor 110 में 110 cc इंजन दिया गया है, जो कंपनी के पोर्टफोलियो में Star City+ (स्टार सिटी+) और स्पोर्ट मॉडल के साथ-साथ Radeon मोटरसाइकिल में भी इस्तेमाल किया गया है।
यह इंजन 7,350 rpm पर 8.08 hp का पावर और 4,500 rpm पर 8.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। सस्पेंशन सेटअप में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और रियर में डुअल शॉक एब्जॉर्बर्स मिलते हैं। ब्रेकिंग के लिए आगे और पीछे ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं। टॉप स्पेक वेरिएंट में फ्रंट में ऑप्शनल डिस्क ब्रेक दिया जाएगा। लॉन्चिंग के बाद, TVS Victor 110 का मुकाबला Hero Splendor iSmart and Bajaj CT100 और Platina 110 H-Gear से होगा।

Yamaha FZ25
- फोटो : For Representation Only
Yamaha FZ25 और FZS25
यामाहा अपने दो BS6 बाइक्स - Yamaha FZ25 और FZS25 जून में लॉन्च होने वाली हैं। BS6 Yamaha FZ25 को मेटालिक ब्लैक और रेसिंग ब्लू के दो कलर ऑप्शन मिलेंगे जबकि FZS25 को तीन कलर ऑप्शन पाटीना ग्रीन, डार्क मैट ब्लू और व्हाइट वर्मिलियन मिलेंगे। कंपनी की वेबसाइट पर नई बाइक्स से जुड़ी तकनीकी जानकारी दी गई हैं। यामाहा FZ25 की लंबाई 2,015 mm, चौड़ाई 775 mm और ऊंचाई 1,075 mm होगी। FZS25 की लंबाई भी उतनी ही 2,015 mm है, लेकिन चौड़ाई 820 mm और ऊंचाई 1,105 mm है। दोनों बाइक्स की व्हीलबेस 1,360 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 160 mm है।
दोनों बाइक्स में एक जैसे 249cc, सिंगल सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिए गए हैं, जो 20.5 hp का पावर और 20.1 Nm का टॉर्क जेनरेट करते हैं। इस इंजन में 5 स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। दोनों बाइक्स में 14 लीटर के ईंधन टैंक मिलेंगे। इन दोनों बाइक्स का मुकाबला Bajaj Dominar 250 और Suzuki Gixxer 250 से होगा।

Hero Xtreme 160R
- फोटो : Hero MotoCorp
Hero Xtreme 160R
हीरो मोटोकॉर्प इस महीने 160cc सेगमेंट में एक प्रीमियम कम्यूटर मोटरसाइकिल नई Xtreme 160R लॉन्च करेगी। इसे शुरू में मार्च में लॉन्च किया जाना था, लेकिन लॉकडाउन के कारण इसमें देरी हुई। Xtreme 160R में 160cc सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। यह इंजन 8,500 rpm पर 15 hp का पावर और 6,500 rpm पर 14 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा।
इसमें फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क्स और रियर में 7 स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन मिलेगा। ब्रेकिंग की बात करें तो इसमें फ्रंट में 276 mm पेटल डिस्क ब्रेक और रियर में 220 mm पेटल डिस्क दिया गया है। ब्रेकिंग में मदद के लिए सिंगल चैनल ABS सिस्टम भी दिया गया है। Hero Xtreme 160R का मुकाबला Pulsar NS160, Suzuki Gixxer, Apache 160 4V, CB Hornet 160R और FZ-S V3 जैसी बाइक्स से होगा।

Royal Enfield Meteor 350
- फोटो : For Representation Only
Royal Enfield Meteor 350
इस महीने में Royal Enfield Meteor 350 (रॉयल एनफील्ड मीटियोर 350) बाइक को लॉन्च किया जाना है। यह 350cc प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और माना जा रहा है कि यह Thunderbird 350X (थंडरबर्ड 350X) बाइक को रिप्लेस कर सकती है। Meteor 350 रॉयल एनफील्ड की पहली बाइक होगी जिसे J प्लेटफॉर्म पर स्थित होगा। नई Meteor 350 की कीमत करीब 1.75 लाख रुपये है, जो कि Thunderbird 350 की तुलना में 19,000 रुपये ज्यादा है। Meteor 350 में BS6 मानक वाला 350 cc एयर कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड, सिंगल सिलेंडर इंजन मिलेगा। पुराने BS4 मॉडल की तुलना में यह इंजन 19.3 hp का पावर और 28 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को एक नई 6 स्पीड यूनिट मिलने की संभावना है, जिससे इसका परफॉर्मेंस बेहतर होने की उम्मीद है। लॉन्चिंग के बाद, Royal Enfield Meteor 350 का मुकाबला Jawa Forty Two BS6, Bajaj Dominar और आने वाली Benelli Imperiala 400 से होगा।