सब्सक्राइब करें

जल्द लॉन्च होंगी भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनियों की ये 'मेड इन इंडिया' कारें, एक से बढ़कर हैं इनकी खूबियां

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 29 Jun 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
These Made in India cars will be launched soon in India made in india cars company made in india car manufacturers tata motors tata altroz ev tata gravitas mahindra scorpio xuv300 sportz force gurkha
Force Gurkha - फोटो : For Representation Only
संक्रमण की वजह से फैली महामारी ने दुनियाभर की अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचाई है। भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं है। मार्च के आखिरी हफ्ते में देशव्यापी लॉकडाउन लागू किया गया। इससे ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की बिक्री बहुत ज्यादा गिर गई। ऑटो कंपनियों ने गिरती बिक्री के मद्देनजर अपनी कई नई लॉन्चिंग को आगे बढ़ा दिया। अब भारत में चरणबद्ध तरीके से अनलॉक का फेज जारी है। कंपनियां मांग में तेजी लाने के लिए कई आकर्षक ऑफर्स भी ला रही हैं। इसके साथ ही कई नए मॉडल्स की लॉन्चिंग की भी तैयारी की जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ दिनों पहले स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की थी। पीएम ने कहा- हमें Vocal for Local (लोकल के लिए वोकल) होना पड़ेगा। यानी हर भारतवासी को न सिर्फ लोकल प्रोडक्ट्स खरीदने हैं, बल्कि उनका गर्व से प्रचार भी करना है। पीएम की अपील के मद्देनजर कई भारतीय ऑटो निर्माता कंपनियों की नई कार भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली हैं। घरेलू ऑटोमोबाइल कंपनियों Tata Motors (टाटा मोटर्स), Force Motors (फोर्स मोटर्स) और Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) अपने नए वाहनों को लॉन्च करने वाली हैं। 
Trending Videos
These Made in India cars will be launched soon in India made in india cars company made in india car manufacturers tata motors tata altroz ev tata gravitas mahindra scorpio xuv300 sportz force gurkha
Force Gurkha - फोटो : For Representation Only
Force Gurkha का 'फोर्स' होगा तगड़ा
Force Motors (फोर्स मोटर्स) की एसयूवी Force Gurkha (फोर्स गुरखा) जल्दी ही सड़कों पर दौड़ती दिखाई दे सकती है। कंपनी ने इसे 2020 ऑटो एक्सपो में शोकेस किया था। तभी से लोग इस एसयूवी की लॉन्चिंग का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि कंपनी बहुत जल्द इसे लॉन्च कर सकती है। कंपनी इसके BS6 इंजन में पूरी तरह से बदलाव कर रही है। गाड़ी में बहुत सारे ऐसे फीचर्स हैं, जो ग्राहकों को इंप्रेस करेंगे। गुरखा में नया बंपर और हेडलाइट्स का एक नया सेट मिलता है। साथ की इस एसयूवी में डे-टाइम रनिंग लाइट (DRL) का भी विकल्प दिया गया है। कंपनी ने इसमें डबल हाइड्रोलिक स्प्रिंग क्वॉइल सस्पेंशन और 17 इंच के ट्यूबलैस टायर दिए हैं। इन्हें देखने में लगता है जैसे ये किसी बड़े ट्रक के टायर हों। कार के चारों ओर ऑफ रोड क्लैंडिंग मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
These Made in India cars will be launched soon in India made in india cars company made in india car manufacturers tata motors tata altroz ev tata gravitas mahindra scorpio xuv300 sportz force gurkha
Tata Gravitas - फोटो : For Representation Only
त्यौहार में आ रही है Tata Gravitas 
Tata Motors (टाटा मोटर्स) अपनी फ्लैगशिप एसयूवी कार Tata Gravitas (टाटा ग्रैविटास) को त्यौहार के सीजन के दौरान अक्टूबर तक लॉन्च करने की तैयारी में है। यह टाटा हैरियर से बड़ी एसयूवी है। इस एससूवी का कैबिन स्पेस बड़ा होगा और इसमें बैठने के लिए तीसरी पंक्ति की सीट भी मिलेगी। टाटा ग्रैविटास में नई BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला 2.0 लीटर क्रायोटेक डीजल इंजन मिलेगा। इस इंजन में 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। 
These Made in India cars will be launched soon in India made in india cars company made in india car manufacturers tata motors tata altroz ev tata gravitas mahindra scorpio xuv300 sportz force gurkha
Tata Altroz EV - फोटो : For Representation Only
Tata Altroz EV
Tata Motors (टाटा मोटर्स) की प्रीमियम हैचबैक कार Altroz (अल्ट्रोज) पर आधारित इलेक्ट्रिक कार Tata Altroz EV भारतीय सड़कों पर जल्द दौड़ती नजर आएगी। अल्ट्रोज इलेक्ट्रिक कार फुल चार्जिंग पर 250-300 किलोमीटर की रेंज तय कर सकेगी। इस कार की बैटरी फास्ट चार्जिंग में 1 घंटे में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी। टाटा मोटर्स ने Altroz EV को पहली बार जिनेवा मोटर शो में प्रदर्शित किया था। कंपनी भारत में अपनी इस कार को अगले साल के आखिक तक लॉन्च कर सकती है। इसकी कीमत 10 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। 
विज्ञापन
These Made in India cars will be launched soon in India made in india cars company made in india car manufacturers tata motors tata altroz ev tata gravitas mahindra scorpio xuv300 sportz force gurkha
Mahindra Scorpio BS6 - फोटो : Mahindra
नई Scorpio 
Mahindra (महिंद्रा) अपनी पॉपुलर एसयूवी Scorpio (स्कॉर्पियो) को बिल्कुल नए अवतार में लॉन्च करने वाली है। नई स्कॉर्पियो में मौजूदा BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला 2.2-लीटर mHawk डीजल और एक नया 1.5-लीटर mStallion TGDI इंजन मिलेगा। नया पेट्रोल इंजन 160 bhp का पावर और 280Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इस इंजन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। 2021 महिंद्रा स्कॉर्पियो में लैडर-ऑन-फ्रेम चेसिस के मॉडिफाइड वर्जन का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लुक और फीचर्स में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस कार में LED DRLs के साथ LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, बड़ा फ्रंट बंपर, लंबा हुड, ब्लैक आउट पिलर्स, बोल्ड शोल्डर लाइन और एक बड़ा टेलगेट जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed