{"_id":"5cdebd85bdec2206fd72bd4c","slug":"top-10-exclusive-segment-first-features-in-mg-hector-suv","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एमजी हेक्टर के 10 खास फीचर, जो इस सेगमेंट की एसयूवी में मिलेंगे पहली बार","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
एमजी हेक्टर के 10 खास फीचर, जो इस सेगमेंट की एसयूवी में मिलेंगे पहली बार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Fri, 17 May 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
MG Hector Front
Link Copied
एमजी ने अपनी प्रीमियम एसयूवी हेक्टर को ऑफिशअली लांच कर दिया। हेक्टर में इतने फीचर दिए गए हैं, जो किसी महंगी एसयूवी में मिलते हैं। इसमें कई फीचर पहली बार इस सेगमेंट में दिए गए हैं। हेक्टर का मुकाबला जीप कंपास, महिन्द्रा एक्सयूवी 500 और हाल ही में लांच टाटा हैरियर से है। जानते हैं हेक्टर में कौन से फीचर इस सेगमेंट में पहली बार दिए गए हैं।
Trending Videos
इंटरनेट कनेक्टिविटी
2 of 11
MG Hector Interior
हेक्टर पहली ऐसी कार है जिसमें सिम कार्ड के जरिए इंटरनेट कनेक्टिविटी का फीचक दिया गया है। इंटकनेट कनेक्टिविटी के जरिए हेक्टर में ओवर द एयर (ओटीए) अपडेट्स मिलेंगे। ज्योफेंसिंग का भी फीचर मिलेगा। हेक्टर के साथ मोबाइल एप भी आएगी, जिसके जरिए कार के एसी, सनरूफ, दरवाजे जैसे बेसिक फंक्शंस कंट्रोल कर सकेंगे। इनमें से कुछ फंक्शंस वॉयस कंमाड के जरिए भी दिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
48V माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी
3 of 11
MG Hector Engine
48V माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी केवल हेक्टर में ही दी गई है और यह केवल पेट्रोल वेरियंट में ही मिलेगी। एमजी का दावा है कि इस टेक्नोलॉजी के जरिए माइलेज में 12 प्रतिशत का फायदा होगा। वहीं माइल्ड टेक्नोलॉजी के जरिए कम स्पीड पर 20 एनएम का अतिरिक्त टॉर्क भी मिलेगा। वहीं सिटी ट्रैफिक में टर्बो लेग और बेहतर एसिलरेशन मिलेगा।
10.4 इंच एचडी टचस्क्रीन
4 of 11
MG Hector rear
हेक्टर में पहली बार इस सेगमेंट में 10 इंच की टचस्क्रीन दी गई है और यह इस सेगमेंट में सबसे बड़ी स्क्रीन इस सेगमेंट में पहली बार दी गई है। ऐसा स्क्रीनल ले आउट वॉल्वो में मिलता है। इस स्क्रीन पर 360 डिग्री पार्किंग कैमरा और बिल्ट-इऩ सैटेलाइट नेविगेशन मिलता है, इसके अलावा प्री-इंस्टॉल्ड एप्स जैसे एक्यूवेदर, गाना मिलते हैं।
विज्ञापन
फ्रंट और रिअर में एलईडी लाइटिंग
5 of 11
MG Hector rear
एमजी हेक्टर पहली कार है, जिसमें एलईडी हेडलाइट, टेल लाइटस, रिअर फॉग लाइट मिलती है। वहीं ORVMs में लगे इंडीकेटर भी एलईडी हैं। हेडलाइट को स्पिल्ट लेआउट में दिया गया है। वहीं मेन लाइट्स बंपर पर नीचे की तरफ दी गई हैं। साथ ही, एलईडी डीआरएल में डायनेमिक टर्न इंडीकेटर्स दिए गए हैं। टेल लाइट के डिजाइन को लाइच बार की तरह दिया गया है, जो पूरे बूट पर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।