{"_id":"5efdf49f8ebc3e431204a75a","slug":"top-10-selling-cars-in-india-june-2020-top-selling-cars-in-india-june-2020-car-sales-in-june-2020-india-new-car-sales-june-2020-auto-sales-june-2020-automobile-sales-in-june-2020-automobile-industry-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जून में बिकने वाली टॉप 10 कारें, Maruti Suzuki Alto ने पहले स्थान पर किया कब्जा","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
जून में बिकने वाली टॉप 10 कारें, Maruti Suzuki Alto ने पहले स्थान पर किया कब्जा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 02 Jul 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Alto 800
महामारी को फैलने से रोकने के लिए लागू हुए लॉकडाउन से अर्थव्यवस्था को चोट लगी है। ऑटोमोबाइल उद्योग भी इससे अछूता नहीं रहा। अप्रैल में तो एक भी कार की बिक्री नहीं हो सकी। अब अनलॉक को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। हालांकि मई में नियमों में ढील दिए जाने के बाद कई उद्योग खुलने लगे जिसमें ऑटोमोबाइल सेक्टर भी है। ऑटो निर्माताओं ने अपने प्लांट, डीलरशिप और शोरूम फिर से खोल दिए हैं और वाहनों की बिक्री में धीरे-धीरे मांग पकड़ने की उम्मीद है। जून में वाहनों की बिक्री के आंकड़ों से ऑटोमोबाइल सेक्टर में थोड़ी उम्मीद जगती है। जून 2020 में कारों की बिक्री के आकड़ों पर नजर डालें तो देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में Maruti Suzuki की 6 कारों ने टॉप 10 स्थान हासिल किया है। वहीं कंपनी की एंट्री लेवल कार Alto ने पहले स्थान पर वापसी की है। यहां जानें जून में 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की रैंकिंग के बारे में।
Trending Videos
Maruti Suzuki Alto 800
Maruti Alto
Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) की एंट्री लेवल हैचबैक छोटी कार Alto (ऑल्टो) ने जून 2020 में देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में पहला स्थान हासिल किया है। जून 2020 में मारुति ने ऑल्टो की 7298 यूनिट्स की बिक्री की। लेकिन जून 2019 की तुलना में इसकी बिक्री में 61 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। जून 2019 में ऑल्टो की 18733 यूनिट की बिक्री हुई थी।

Hyundai Creta 2020 in Auto Expo
- फोटो : PTI
Hyundai Creta
Hyundai Motors (ह्यूंदै मोटर्स) की Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) पिछले महीने मई में देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार की सूची में टॉप पर थी। लेकिन जून में यह फिसलकर दूसरे नंबर पर आ गई है। ह्यूंदै ने जून में क्रेटा की 7207 यूनिट की बिक्री की। पिछले साल जून में 8334 यूनिट की तुलना में इस साल जून में इसकी बिक्री लगभग 14 फीसदी घट गई है।

Kia Seltos
- फोटो : AmarUjala
Kia Seltos
Kia Motors (किआ मोटर्स) की लोकप्रिय एसयूवी Kia Seltos (किआ सेल्टॉस) जून में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की टॉप 10 सूची में तीसरे नंबर पर है। इस साल जून में किआ सेल्टॉस की बिक्री 7114 यूनिट रही।

Maruti Suzuki WagonR BS6
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti WagonR
Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) की WagonR (वैगनआर) जून में 6972 यूनिट बिक्री के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की टॉप 10 सूची में चौथे नंबर पर रही। जून 2019 में WagonR की 10228 यूनिट की बिक्री हुई थी। इसकी तुलना में इस साल जून में इसकी बिक्री में करीब 32 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

कमेंट
कमेंट X