{"_id":"60bc68a05e24610aae375e4b","slug":"top-5-mileage-bikes-in-india-2021-best-mileage-bikes-in-india-know-the-price-mileage-and-specifications","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल 100 रुपये के पार: ये हैं देश की ज्यादा माइलेज देने वाली 5 बाइक्स, मिलता है 90 Kmpl तक का माइलेज","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
पेट्रोल 100 रुपये के पार: ये हैं देश की ज्यादा माइलेज देने वाली 5 बाइक्स, मिलता है 90 Kmpl तक का माइलेज
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:48 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : Amar Ujala
Top Mileage Bikes in India : एक तरफ देश कोरोना महामारी के साथ जंग लड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ महंगाई भी आम आदमी का इम्तिहान ले रही है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। पेट्रोल की कीमत तो 100 रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। पेट्रोल की बढ़ी कीमतों ने दोपहिया वाहन चालकों की समस्या में इजाफा किया है। कोरोना काल में देश में हर आय वर्ग अपने खर्चों को समेटने में लगा है। खासतौर पर मध्यम वर्ग तो बढ़ती महंगाई में अपनी पॉकेट को कसकर पकड़े रहता है। ऐसे में लोग आवाजाही के लिए ज्यादा माइलेज वाले वाहनों को तवज्जो दे रहे हैं। यानी अगर बाइक या मोटरसाइकिल से सवारी कर रहे हैं तो ये ऐसी हो जिसे चलाने का खर्च कम से कम हो। अगर आप एक नया दोपहिया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इस समय बाजार में कई ऐसे विकल्प हैं जो आपके बजट में फिट होने के साथ ही ज्यादा माइलेज भी देते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं देश में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली 5 मोटरसाइकिलों के बारे में।
Trending Videos
Bajaj CT100 KS
- फोटो : Bajaj
Bajaj CT100
देश की सबसे सस्ती 100 cc मोटरसाइकिल Bajaj CT 100 सबसे ज्यादा माइलेज देनेवाली बाइक भी है। बजाज की यह एंट्री लेवल कम्यूटर बाइक में 90 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। इस मोटरसाइकिल में 102 cc का इंजन मिलता है। यह इंजन 7.9 PS का पावर और 8.34 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी इस सस्ती बाइक को तीन रंगों में उपलब्ध कराती है। जिसमें ब्लैक, ग्रीन और रेड रंग शामिल हैं। Bajaj CT 100 बाइक के अलॉय व्हील्स किक स्टार्ट वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 49,152 रुपये है।

Hero Splendor Plus
- फोटो : Hero MotoCorp
Hero Splendor Plus
दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की Hero Splendor Plus (हीरो स्प्लेंडर प्लस) की सबसे ज्यादा बिकने के साथ ही ज्यादा माइलेज देने के लिए भी जानी जाती है। हीरो स्प्लेंडर प्लस ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) प्रमाणित 80 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। इस मोटरसाइकिल में 97.2 cc का इंजन मिलता है। यह इंजन 8.01 PS का पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इलेक्ट्रिक और किक स्टार्ट दो वेरिएंट में आती है। कंपनी अपनी इस लोकप्रिय बाइक को 4 कलर स्कीम के साथ पेश करती है। हीरो स्प्लेंडर प्लस के किक स्टार्ट ड्रम ब्रेक वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 62,535 रुपये है।

Hero Super Splendor BS6
- फोटो : Hero MotoCorp
Hero Super Splendor
हीरो मोटोकॉर्प की ही एक अन्य बाइक Hero Super Splendor (हीरो सुपर स्प्लेंडर) टॉप 5 माइलेज बाइक्स की सूची में शामिल है। यह 125 cc की मोटरसाइकिल है। हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक की ARAI प्रमाणित माइलेज 83 किमी प्रति लीटर है। 125 cc की बाइक के लिए माइलेज का यह आंकड़ा काफी शानदार माना जा सकता है। हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 71,100 रुपये है। वहीं इसके प्रीमियम डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 74,600 रुपये है।

Bajaj Platina 110 ABS
- फोटो : Bajaj
Bajaj Platina 110
पुणे स्थित दोपहिया वाहन निर्माता बजाज ऑटो की Bajaj platina 100 (बजाज प्लेटिना 100) कम बजट में ज्यादा माइलेज देने के लिए जानी जाती है। यह एक 100 cc की बाइक है और इसमें ARAI प्रमाणित 84 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। बजाज प्लेटिना में 102 cc का इंजन मिलता है। यह इंजन 7.9 PS का पावर और 8.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। बजाज के मुताबिक प्लेटिना इकलौती ऐसी 100 cc मोटरसाइकिल है जिसमें डिस्क ब्रेक मिलता है। इसके साथ ही इस बाइक में LED डीआरएल (डे-टाइम रनिंग लाइट्स) भी मिलता है। बजाज प्लेटिना 100 की दिल्ली में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 59,859 रुपये है।