सब्सक्राइब करें

उबड़-खाबड़ सड़कों पर सरपट दौड़ती हैं ये सस्ती हैचबैक्स कारें, इनके सामने एसयूवी भी हैं ‘फेल’

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 15 May 2019 07:17 PM IST
विज्ञापन
top india high ground clearance hatchback cars in india, give strong competition to SUV
Hard SUV

एसयूवी की यूएसपी है उसका ग्राउंड क्लीयरेंस। वहीं गाड़ी का ग्राउंड क्लीयरेंस ज्यादा होने से रफ रोड पर चलाने में दिक्कत नहीं आती है। लेकिन सेडान कारों को रफ रोड पर चलाना संभव नहीं है, यही वजह है कि भारत में दिनोंदिन एसयूवी सेगमेंट ग्रोथ कर रहा है। लेकिन अगर आप एसयूवी पर ज्यादा खर्च नहीं कर सकते हैं, तो इसके सस्ते ऑप्शन भी उपलब्ध हैं। हम बता रहे हैं ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस वाली सस्ती हैचबैक कारों में बारे में...


 

Trending Videos

डैटसन रेडीगो

top india high ground clearance hatchback cars in india, give strong competition to SUV

ग्राउंड क्लीयरेंस- 185 एमएम

डैटसन की एंट्रीलेवल हैचबैक रेडीगो सबसे सस्ती कारों में से एक है, इसका ग्राउंड क्लीयरेंस महंगी सेडान कारों को भी मात देता है। वहीं सिटी यूज के लिए यह बेस्ट कार है। यह दो इंजन ऑप्शन 0.8 लीटर और 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन में आती है। 0.8 लीटर का इंजन 53.6 बीएचपी की पावर और 75 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं 1.0 लीटर का इंजन 67 बीएचपी की पावर और 71 एनएम का टॉर्क देता है।         
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रेनो क्विड

top india high ground clearance hatchback cars in india, give strong competition to SUV
Renault Kwid

ग्राउड क्लीयरेंस- 180 एमएम

क्विड देश की पहली हैचबैक है, जिसे एसयूवी स्टाइल बॉडी डिजाइन में लांच किया गया है। क्विड अपने सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग कारों में शामिल है। यही वजह है कि क्विड में ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। क्विड दो पेट्रोल इंजन में आती है, 0.8 लीटर का इंजन 53 बीएचपी की पावर और 72 एनएम का टॉर्क देता है, जबकि 1.0 लीटर का इंजन 67 बीएचपी की पावर और 91 एनएम का टॉर्क देता है।
 

टाटा टियागो एनआरजी

top india high ground clearance hatchback cars in india, give strong competition to SUV
Tata Tiago NRG

क्लीयरेंस- 180 एमएम

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है टाटा टियागो एनआरजी। यह टियागो हैचबैक का क्रॉसओवर वर्जन है। क्रासओवर वर्जन को टियागो के मुकाबले ज्यादा रफ बनाया गया है। इसे अर्बन जंगली की तरह पेश किया गया है। एनआरजी दो इंजन ऑप्शन में आती है 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.1  लीटर डीजल में आती है। 1.2 लीटर का रेवोट्रोन पेट्रोल इंजन 150 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। यह कार 100 किमी की रफ्तार पकड़ने में मात्र 10 सेकंड का समय लेगी।
 

विज्ञापन

मारुति सुजुकी इग्निस

top india high ground clearance hatchback cars in india, give strong competition to SUV
Maruti Suzuki Ignis

ग्राउंड क्लीयरेंस- 180 एमएम

मारुति की इग्निस सबसे सस्ती माइक्रो एसयूवी कार है, जिसे नेक्सा शोरूम से खरीदा जा सकता है। इग्निस की यूएसपी है इसका टॉल बॉय लुक। जिसके चलते इसका ग्राउंड क्लीयरेंस भी ज्यादा है। ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस यह किसी भी सड़क पर आसानी से चल सकती है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में इग्निस का ऑल ग्रिप वेरियंट आता है। इग्निस का 1.2 लीटर का VVT पेट्रोल इंजन 82 पीएस की ताकत और 113 एनएम तक टॉर्क पैदा करता है। यह कार 20.89 kmpl का माइलेज देती है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed