{"_id":"5ce9149fbdec2207203ad92b","slug":"top-indian-women-who-drives-ferrari-lamborghini-huracan-super-cars-or-sports-cars-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करोड़ों की कारों की मालकिन हैं ये भारतीय महिलाएं, चलाती हैं Ferrari जैसी सुपर कारें","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
करोड़ों की कारों की मालकिन हैं ये भारतीय महिलाएं, चलाती हैं Ferrari जैसी सुपर कारें
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Sat, 25 May 2019 03:43 PM IST
भारत में सुपरकारों या स्पोर्ट्स कारों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 10 साल में इन कारों के मालिकों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ी है। हालांकि अभी भी स्पोर्ट्स या सुपर कारों पर पुरुषों का आधिपत्य है, लेकिन अब वक्त बदल रहा है। धीरे-धीरे ही सही लेकिन इन कारों को चलाने वाली महिला ड्राइवरों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। जानते हैं ऐसी कुछ महिलाओं के बारे में, जो चलाती हैं सुपर कारें...
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
Trending Videos
सुमन मेहता – लैंबोर्गिऩी हुराकन
2 of 7
Suman Mehta Lamborghini
- फोटो : AmarUjala
महाराष्ट्र में ठाणे जिले के मीरा-भयंदर विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक नरेन्द्र मेहता ने अपनी पत्नी सुमन मेहता को उनके जन्मदिन पर यह 5.5 करोड़ रुपये की लेंबोर्गिनी गिफ्ट की थी। हालांकि सुमन उस समय चर्चा में आई थीं जब उनकी नई कार एक ऑटोरिक्शा से जा भिड़ी थी और उस समय तक उसका रजिस्ट्रेशन तक नहीं हुआ था। सुमन की कार का रंग Arancio Borealis है, जो उनके पति के राजनीतिक दल के रंग का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिल्पा शेट्टी – BMW i8
3 of 7
Shilpa Shetty BMW i8
- फोटो : AmarUjala
बॉलीवुड सेलीब्रिटी शिल्पा शेट्टी के पास बीएमडब्ल्यू की यह शानदार कार है। शिल्पा शेट्टी की पहचान एक अच्छी अभिनेत्री के साथ एक फिटेनस एक्टिव सेलीब्रिटी के तौर पर भी है। उनका पास तमाम लग्जरी कारें मौजूद हैं, लेकिन उनके पास BMW i8 इलेक्ट्रिक कार भी है। उन्होंने यह कार कुछ साल पहले खरीदी थी, और बेहद कम लोगों के पास यह कार है। माल्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के पास भी यह कार है। इस हाइब्रिड स्पोर्ट्स कार का इंजन 228 बीएचपी की पावर और 320 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इसमें दो अतिरिक्त इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ 1.5 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन भी लगा हुआ है, जो 129 बीएचपी की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देता हैष यह मात्र 0 से 100 किमी की स्पीड 4.4. सेकेंड में पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है।
हर्द कौर – फैरारी 458 इटैलिया
4 of 7
Hard Kaur Ferrari 458 Italia
- फोटो : AmarUjala
देश में बेहद कम महिलाएं हैं, जिनके पास फैरारी है। तरन कौर ढिल्लन उर्फ हर्द कौर के पास स्पोर्ट्स कूप फैरारी 458 इटैलिया है। हर्ड कौर का सुपरहिट गाना एक ग्लासी काफी पॉपुलर हुआ था। उन्होंने सिंगर के अलावा बतौर एक्ट्रेस भी काम किया है। उनकी फैरारी में वी8 इंजन लगा है, मैरैनेल्लो कंपनी ने बनाया है। इस कार को उन्होंने बिग बॉय टॉयज से खरीदा था। इसका 4.5 लीटर का इंजन 562 बीएचपी की पावर और 560 एनएम का टॉर्क देता है। कार में 7 स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन लगा हुआ है और यह कार 0 से 100 किमी की रफ्तार 3.4 सेकेंड में पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 340 किमी प्रति घंटा है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के पास दुनिया की महंगी और पावरफुल कारों में शुमार लैंबोर्गिनी एवेंटाडोर सुपर वेलोस है। इस कार की कीमत 5 करोड़ के आसपास है। इस कार में 6.5 लीटर का वी12 इंजन लगा है, जो 740 बीएचपी की पावर और 690 एनएम का टॉर्क देती है। इसमें 7 स्पीड सेमी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स लगा है। यह कार 0 से 100 किमी की रफ्तार 2.8 सेकेंड में पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 350 किमी प्रति घंटा है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।