सब्सक्राइब करें

दुनिया के इन टॉप रईसों के पास हैं ये मामूली सी कारें, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 21 Jun 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
top world Billionaires drive cheap cars, larry page toyota prius to jeff bezos honda accord
Jeff Bezos On Truck - फोटो : Twitter

दुनिया के कई लोगों के लिए रईसी का मतलब आलीशान घर, प्राइवेट जेट, याट और महंगी लग्जरी कारें होता है। जब भी किसी अमीर शख्स के बारे में सोचते हैं, तो कुछ ऐसे विचार ख्याल में आते हैं। लेकिन दुनिया के कुछ रईस ऐसे भी हैं, जो रॉल्स रॉयस, बेंतले, लेंबोर्गिनी, फरारी, मर्सिडीज बेंज या BMW चलाने की बजाय बेहद साधारण कारें चलाते हैं। जानते  हैं दुनिया के उन अमीर शख्सियतों के बारे में, जो चलते हैं आम कारों से...


 

Trending Videos

मार्क जुकरबर्ग

top world Billionaires drive cheap cars, larry page toyota prius to jeff bezos honda accord
Honda fit

Facebook के CEO और फाउंडर मार्क जुकरबर्ग दुनिया के पांचवे सबसे अमीर व्यक्ति हैं जाहिर है उनके गैराज में एक से बढ़कर एक लग्जरी कार होगी। लेकिन आपको बता दें, इतनी बड़ी हस्ती होने के बावजूद ये एक साधारण जीवन जीते हैं। साथ ही साधारण कारों का इस्तेमाल भी करते हैं। मार्क जुकरबर्ग के पास होंडा फिट है, जिसे दुनिया के दूसरे हिस्सों में होंडा जैज के नाम से जाना जाता है। उनके पास पुरानी पीढ़ी की फिट है, जिसमें 117 बीएचपी का पावर वाला 1.5 लीटर का फोर सिलेंडर इंजन लगा है।

वहीं उनके पास फॉक्सवैगन गोल्फ भी है, जिसका 2.2 लीटर का इंजन 220 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। इसके अलावा उनके पास Acura TSX भी है, जिसमें 2.4-लीटर वाला 4-सिलेंडर इंजन मिलता है। लेकिन ये दोनों कारें इतनी महंगी भी नहीं हैं कि वे सड़क पर चलने वालों का ध्यान अपनी तरफ खींच सकें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

वॉरेन बफे

top world Billionaires drive cheap cars, larry page toyota prius to jeff bezos honda accord
Warren Buffett Car - फोटो : Twitter

बात करते हैं दुनिया के चौथे सबसे धनी और 87 अरब डालर की संपत्ति के मालिक और दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे की, तो उनके पास कैडीलेक XTS है, जो अमेरिका में बेहद ही कॉमन है। बर्कशायर हैथवे कंपनी के चैयरमैन और वॉरेन बफे चाहें तो अपनी लिए दुनिया की सबसे महंगी कार खरीद सकते हैं, लेकिन वे कैडीलेक से ही चलना पंद करते हैं। अमेरिका में कैडीलेक की कीमत भारतीय रुपये में 30 लाख के आसपास है। जिसे वे खुद ही चलाना पसंद करते हैं। इससे पहले उनके पास पुरानी Cadillac CTS सेडान थी, जिसे उन्होंने बेच दिया। इस कार में 3.6 लीटर का V6 पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 304 बीएचपी से 410 बीएचपी की पावर देता है।
 

स्टीव बाल्मर

top world Billionaires drive cheap cars, larry page toyota prius to jeff bezos honda accord
Steve Ballmer Ford - फोटो : AmarUjala

माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ रह चुके स्टीव बाल्मर 4 हजार करोड़ संपत्ति के मालिक हैं। उनके बारे में सबसे खास बात यह है कि वे माइक्रोसॉफ्ट के पहले एंप्लाई हैं, जिन्हें बिल गेट्स ने बिजनेस मैनेजर के तौर पर नियुक्त किया था। बाद में उन्हें कंपनी की 8 प्रतिशत हिस्सेदारी दी गई। उनके पास Ford Fusion Hybrid है, जिसकी कीमत 21.5 लाख रुपये है। उन्हें ये कार फोर्ड ने गिफ्ट की थी। 2010 मॉडल की फोर्ड हाईब्रिड में 2.5 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है, जो 156 बीएचपी का पावर देता है, वहीं इसमें एक इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, जो अतिरिक्त 35 बीएचपी की पावर देती है।      
 

विज्ञापन

रोमन अब्रामोविच

top world Billionaires drive cheap cars, larry page toyota prius to jeff bezos honda accord
Roman Abramovich Electric Car - फोटो : Twitter

प्रसिद्ध रूसी बिजनेसमैन और इजरायली नागरिक रोमन अब्रामोविच का नाम फुटबॉल की दुनिया में जाना पहचाना है। रूस के दूसरे सबसे बड़ी स्टील निर्माता 52 वर्षीय रोमन चेलसी फुट क्लब और इंग्लिश प्रीमियं लीग क्लब के मालिक हैं। उनकी कुल सपंत्ति 1300 करोड़ डॉलर है और उनके पास इतना पैसा है कि 20 करोड़ बैरल से ज्यादा तेल खरीद सकते हैं। वहीं उनके पास दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी याट है, जिसपर दो हैलीपैड बने हुए हैं। हालांकि उनके पास तकरीबन 15 लग्जरी कारें हैं, जिनमें स्पोर्ट्स कारें भी शामिल हैं। लेकिन उन्हें इलेक्ट्रिक कार ही पसंद है और वे अकसर फ्रांस में उसमें बैठे दिखाई देते हैं
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed