सब्सक्राइब करें

Triumph ने लांच की अपनी ऑफरोड बाइक, 16 हजार किमी पर होगी पहली सर्विस

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 29 May 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
triumph launched classic and off road bike scrambler 1200 xc in india
Triumph Scrambler 1200 XC - फोटो : AmarUjala

नई दिल्ली। ट्रायंफ मोटरसाइकिल्स ने भारत में नई बाइक लांच की है। Scrambler 1200 XC असल में मॉडर्न क्लासिक स्टाइल वाली ऑफरोड बाइक है, जिसमें एडवेंचर की भी खूबियां हैं। ट्रांयफ ने बाइक को 2 रंगों जेट ब्लैक के साथ मैट ब्लैक और खाकी ग्रीन के साथ ब्रुकलैंड ग्रीन कलर स्कीम के साथ लांच किया है।


 

Trending Videos

दो वेरियंट XC और XE उपलब्ध

triumph launched classic and off road bike scrambler 1200 xc in india
Triumph Scrambler 1200 XC Blue - फोटो : AmarUjala

अंतरराष्ट्रीय बाजार में Scrambler 1200 XC के दो वेरियंट XC और XE उपलब्ध है, लेकिन भारत में केवल एक वेरियंट XC ही लॉन्च किया गया है। Scrambler 1200 XC में 1200 सीसी का लिक्विड कूल्ड ट्विन इंजन लगा है, जो 7400 आरपीएम पर 90 पीएस की पावर और 3950 आरपीएम पर 110 एनएम का टॉर्क देता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली मेजर सर्विस 16 हजार किमी पर

triumph launched classic and off road bike scrambler 1200 xc in india
Triumph Scrambler 1200 XC off road - फोटो : AmarUjala

Scrambler 1200 XC बाइक 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आएगी, साथ ही इसमें टॉर्क असिस्ट क्लच मिलेगा। बाइक में फ्रंट व्हील साइज 21 इंच और रियर व्हील साइज 17 इंच का है। इसके अलावा Scrambler 1200 XC बाइक में स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल और एबीएस स्टैंडर्ड दिए गए हैं। बाइक में रेन, रोड, ऑफ रोड, स्पोर्ट और राइडर जैसे कई राइडिंग मोड भी मिलेंगे। कंपनी का कहना है कि बाइक की पहली मेजर सर्विस 16 हजार किमी पर होगी।     

एक्स शोरूम कीमत 10.73 लाख रुपये

triumph launched classic and off road bike scrambler 1200 xc in india
Triumph Scrambler 1200 XC

इससे पहले अप्रैल में कंपनी ने भारतीय बाजार में 2019 Triumph Speed Twin लांच की थी, जिसकी कीमत 9.46 लाख रुपये रखी थी। वहीं नई Triumph Scrambler 1200 XC की एक्स शोरूम कीमत 10.73 लाख रुपये रखी है। बाइक में नया डेडीकेटेड स्क्रैंबलर फ्रेम, एडजस्टेबल हैंडलबार और फोल्डिंग फूट कंट्रोल मिलेंगे।  
 

विज्ञापन
triumph launched classic and off road bike scrambler 1200 xc in india
Triumph Scrambler 1200 XC Stunt - फोटो : Youtube

Triumph Scrambler 1200 XC में सेकेंड जेनरेशन TFT इंस्ट्रूमेंट मिलेगा। साथ ही, ऑल एलईडी लाइटिंग, डीआरएल हेडलाइट, इलुमिनिटेड बैकलाइट स्विच, कीलेस इग्निगेशन, सिंगल बटन क्रूज कंट्रोल, यूएसबी चार्जिंग और इमोबिलाइजर मिलेगा। बाइक में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, गोप्रो कंट्रोल सिस्टम, टर्न बाय टर्न नेविगेशन जैसे फीचर भी मिलेगें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed