वाहन खरीदने की बात जब भी आती है, तो हर किसी की नजर दो पहिया वाहन की तरफ जती है। दो पहिया वाहन की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये सुलभ है और इसके खर्चे भी कम हैं। यही वजह है कि आज के समय में भारत के हर घर में कार से ज्यादा दो पहिया वाहन का इस्तेमाल होता है। ऑफिस आना-जाना हो या बाजार ज्यादातर काम के लिए लोग दो पहिया वाहन ही खरीदना पसंद करते हैं। अगर आप दो पहिया वाहन खरीदने जा रहे हैं और ये फैसला नहीं कर पा रहे हैं कि क्या खरीदें, बाइक या स्कूटर या इन दोनों में से आपके लिए क्या बेहतर होगा? तो आपको कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज इस रिपोर्ट में हम बाइक और स्कूटर के बीच तुलना करने जा रहे हैं। इसके बाद आप आसानी से निर्णय ले सकते हैं कि दोनों में से आपके लिए क्या बेहतर होगा। तो चलिए शुरू करते हैं...
{"_id":"61e6a63ee632a1075c2212d3","slug":"two-wheeler-vehicle-bike-or-scooter-which-is-better-know-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Two Wheeler Vehicle: खरीदने जा रहे हैं दो पहिया वाहन? तो सबसे पहले जान लीजिए बाइक और स्कूटर में से आपके लिए क्या रहेगा बेहतर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Two Wheeler Vehicle: खरीदने जा रहे हैं दो पहिया वाहन? तो सबसे पहले जान लीजिए बाइक और स्कूटर में से आपके लिए क्या रहेगा बेहतर
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Tue, 18 Jan 2022 06:17 PM IST
विज्ञापन
बाइक और स्कूटर में से आपके लिए क्या रहेगा बेहतर
- फोटो : iStock
Trending Videos
बाइक और स्कूटर में से आपके लिए क्या रहेगा बेहतर
- फोटो : iStock
किसलिए खरीद रहे हैं ?
- सबसे पहले आपको ये देखना होगा कि आप किस काम के लिए दो पहिया वाहन खरीद रहे हैं। घर के काम के लिए या ऑफिस आने-जाने के लिए वाहन चाहिए तो आपके लिए स्कूटर सबसे अच्छा विकल्प है, लेकिन अगर आप लॉन्ग ड्राइव करें या कहीं दूर घूमने के वाहन चाहते हैं, तो आपको किसी अच्छे इंजन वाली मोटरसाइकिल की ओर बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक और स्कूटर में से आपके लिए क्या रहेगा बेहतर
- फोटो : iStock
घर में कौन करेगा इस्तेमाल?
- दो पहिया वाहन खरीदते समय इस बात को भी ध्यान में रखें कि उसे इस्तेमाल कौन करेगा। अगर कोई पुरुष इस्तेमाल करेगा तो वह मोटरसाइकिल और स्कूटी दोनों में से कुछ भी खरीद सकता है। वहीं अगर कोई महिला दो पहिया वाहन का इस्तेमाल करेगी तो स्कूटर ज्यादा सही रहेगा।
बाइक और स्कूटर में से आपके लिए क्या रहेगा बेहतर
- फोटो : iStock
कीमत
- अगर आपने अपने बजट से बाहर निकलकर कोई स्कूटर या मोटरसाइकिल खरीद ली, तो इससे आपका बजट बिगड़ सकता है, इसलिए अपने बजट पर विशेष ध्यान दें। मोटरसाइकिल की तुलना में स्कूटर कम कीमत में मिलते हैं।
विज्ञापन
बाइक और स्कूटर में से आपके लिए क्या रहेगा बेहतर
- फोटो : iStock
माइलेज और फीचर्स
- दो पहिया वाहन आप खरीदने से पहले उसके माइलेज और फीचर्स की जानकारी ले लेनी चाहिए। बाइक और स्कूटर में से दोनों के माइलेज और फीचर्स अलग होते हैं।