आज के समय में कार लोगों की जरूरत बन गई है। हर कोई अपनी आवश्यकता और बजट के अनुसार कार खरीद सकता है। इसका एक कारण ये भी है कि दिन प्रतिदिन कारों के नए-नए मॉडल भी सामने आ रहे हैं। इस सब के बीच अपने लिए एक सही कार का चुनाव करना काफी मुश्किल हो जाता है। बाजार में आए दिन नए-नए मॉडलों आते रहते हैं, जिनके बीच लोग कंफ्यूज हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी पहली बार अपने लिए कार खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन बहुत कंफ्यूज हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। कई बार हम ऐसी स्थिति में कुछ जरूरी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिसका हमें बाद में खामियाजा भुगतना पड़ता है। इसलिए हमें हमेशा कुछ बातों पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। आज हम आपके लिए कुछ खास टिप्स लेकर आए हैं, जो आपके लिए गाड़ी पसंद करने में मददगार साबित होंगे।
Car Tips: पहली बार कार खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, वरना हो सकता है नुकसान
बजट
- कार खरीदते समय सबसे जरूरी चीज है बजट। शोरूम में अलग-अलग मॉडल की कार होती हैं, जिनकी कीमत में काफी ऊपर नीचे होती है। इसलिए सबसे पहले एक बजट तय करें और इसके आधार पर बाकी चीजों पर ध्यान दें।
सीटिंग कैपेसिटी
- आपको कार लेते समय इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि आपको कार कितने सीटिंग कैपेसिटी का चाहिए। यदि आपका परिवार बड़ा है तो आप 7 सीटर कार ले सकते हैं।
सेफ्टी फीचर्स
- इसके आलावा आपको सुऱक्षा के बारे में भी सोचना चाहिेए। कार लेते समय एयरबैग पर जरूर ध्यान दें, क्योंकि एयरबैग दुर्घटना के समय काफी मददगार साबित होते हैं। यह आपको हादसे में गंभीर चोट से बचाते हैं।
माइलेज और मेंटेनेंस
- बढ़ती मंहगाई को देखते हुए कार लेते समय आपको माइलेज व मेंटेनेंस की जानकारी लेना भी बेहद जरूरी होता है। दरअसल, कार में सर्विस के साथ हर साल इंश्योरेंस समेत अन्य मेंटेनेंस से जुड़े कामों पर काफी खर्चा हो जाता है। इसके कार का माइलेज अच्छा होना चाहिए ताकि आप इस तरह के खर्चों से बच सकें।
कार की पूरी रिसर्च करें
- इसके अलावा आपको कार की पूरी रिसर्च करनी चाहिए जैसे कितने पैसे खर्च करने चाहिए, रिव्यू कैसे हैं, कितना मेंटेनेंस खर्च है, कार का माइलेज कितना है, जिससे आपको आगे चल के कोई परेशानी न हो।