{"_id":"617fa0ed43e32f0e7a0365b6","slug":"wait-to-buy-ola-electric-scooter-becomes-longer-ola-electric-scooter-booking-date-in-india-know-price-features-emi-finance-options","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ola Electric Scooter: 'भारी मांग के चलते' कंपनी ने आगे बढ़ाई बुकिंग की तारीख, जानें अब कब कर सकेंगे बुक","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Ola Electric Scooter: 'भारी मांग के चलते' कंपनी ने आगे बढ़ाई बुकिंग की तारीख, जानें अब कब कर सकेंगे बुक
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 01 Nov 2021 01:40 PM IST
सार
Ola Electric Scooter (ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर) खरीदने का इंतजार अब लंबा हो गया है। तमिलनाडु स्थित इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता ने अपने स्कूटर की बुकिंग को अगले महीने तक के लिए आगे बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola
Ola Electric Scooter (ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर) खरीदने का इंतजार अब लंबा हो गया है। तमिलनाडु स्थित इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता ने अपने स्कूटर की बुकिंग को अगले महीने तक के लिए आगे बढ़ा दिया है। ओला इलेक्ट्रिक ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि वह अपने एस1 और एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटरों की 'अभूतपूर्व मांग' में अब तक मिले 'मौजूदा ऑर्डरों को पूरा करने में व्यस्त' है। इससे पहले कंपनी ने एलान किया था कि एस1 और एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बुकिंग का दूसरा चरण दिवाली से ठीक पहले एक नवंबर को शुरू होने जा रहा है।
Trending Videos
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
आखिरी भुगतान की तारीख भी टली
ओला इलेक्ट्रिक ने सितंबर में दो दिनों के लिए एस1 और एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए 499 रुपये की टोकन राशि पर बुकिंग शुरू की थी। ओला इलेक्ट्रिक ने दावा किया कि उसे उन दो दिनों में 1,100 करोड़ से ज्यादा की बुकिंग मिली। ओला ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह 15 अगस्त को लॉन्च होने के बाद पहली बार 10 नवंबर से अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों की टेस्ट राइड की पेशकश करेगी। उसने यह भी कहा कि एस1 और एस1 प्रो ई-स्कूटर के लिए आखिरी भुगतान की तारीख नवंबर तक के लिए टाल दी गई है। हालांकि कंपनी ने एक स्पष्ट तारीख के बारे में नहीं बताया।

18 मिनट में 50 फीसदी चार्जिंग
हाल ही में कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर एस1 को चार्ज करने के लिए अपना पहला हाइपरचार्जर लॉन्च किया है। ओला इलेक्ट्रिक के हाइपरचार्जर ई-स्कूटर की बैटरी को सिर्फ 18 मिनट में 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज कर देते हैं। इससे स्कूटर की बैटरी इतना चार्ज हो जाएगी कि यह 75 किमी की हाफ साइकिल रेंज की दूरी तय कर सके। कंपनी की वेबसाइट में किस शहर में चार्जर लगाया जाएगा उसकी पूरी लिस्ट दी गई है और टियर I और टियर II के ज्यादातर शहर इसके चार्जिंग नेटवर्क के तहत कवर किए जाएंगे। हाइपरचार्जर स्टेशनों को एक बहुस्तरीय लेआउट मिलेगा ताकि एक साथ कई ग्राहकों के स्कूटर को चार्ज किया जा सके।

ड्राइविंग रेंज और स्पीड
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर का S1 वेरिएंट एक बार फुल चार्जिंग के बाद 121 किलोमीटर की दूर तय कर सकता है। जबकि S1 Pro वेरिएंट एक बार फुल चार्जिंग के बाद 181 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। S1 वेरिएंट 3.6 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ता है। जबकि S1 Pro वेरिएंट 3 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकता है। वहीं इस स्कूटर की टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटा है।

- फोटो : Twitter/@bhash
कलर ऑप्शन
कुल मिलाकर, ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में चुनने के लिए 10 कलर ऑप्शन मिलते हैं। बुकिंग के दौरान पसंदीदा रंग का चयन किया जा सकता है और कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक यदि ग्राहक चाहें तो स्कूटर के कलर ऑप्शन को बाद में भी बदला जा सकता है।