क्या लॉकडाउन ने देश में वाहनों को लेकर लोगों की पसंद को बदल दिया है? क्या लॉकडाउन के कारण अब लोग कार के मुकाबले टू-व्हीलर को ज्यादा पसंद कर रहे हैं? या फिर अब वो लोग भी वाहनों की खरीदारी कर रहे हैं, जो पहले पब्लिक ट्रांसपोर्ट से चलते थे। ये कुछ ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब इन दिनों वाहन कंपनियां और ऑटो एक्सपर्ट्स तलाश रहे हैं। दरअसल दिल्ली में जून महीने में हुई वाहनों की खरीदारी ने सबको एक बार फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है। मई और जून में वाहनों की पसंद को लेकर ग्राहकों की खरीदने में एक बड़ा अंतर देखने को मिला है, जहां गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन के नए आंकड़े एक नए बदलाव की तरफ इशारा कर रहे हैं। क्या है वो बदलाव आगे की स्लाइड्स में बताते हैं...
लॉकडाउन के बाद क्यों कार के मुकाबले बाइक और स्कूटर को ज्यादा खरीद रहे हैं लोग?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनलॉक (जून) में कार के मुकाबले ज्यादा बिके स्कूटर और बाइक
मई महीने के मुकाबले दिल्ली में कार-स्कूटर की बिक्री तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, खरीदारी के आंकड़े अभी भी लॉकडाउन के पहले वाली स्थिति में नहीं पहुंचे हैं।
मई के मुकाबले जून महीने में लोगों का रूझान टू-व्हीलर खरीदने की तरफ ज्यादा बढ़ा है। यातायात विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जून में 23,940 गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। इनमें से 18,741 टू-व्हीलर हैं। यानी कुल वाहनों का 78 फीसदी। आसान भाषा में कहें तो अगर 100 गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हुआ है, तो उनमें 78 टू-व्हीलर वाहन हैं। जून में कुल 4755 कारों का रजिस्ट्रेशन हुआ। जबकि, इस दौरान 365 ई-रिक्शे का रजिस्ट्रेशन किया गया।
मई में भी स्कूटर और बाइक की हुई थी ज्यादा बिक्री
मई 2020 में 8,455 वाहनों के रजिस्ट्रेशन हुए। इनमें 1,650 कारों का रजिस्ट्रेशन हुआ था, जो कुल खरीदारी का सिर्फ 19.86 फीसदी ही था। इस दौरान 6,711 बाइक और स्कूटर खरीदे गए। यानी मई महीने में भी लोगों ने टू-व्हीलर वाहनों की ज्यादा बिक्री की थी। वहीं, इस बीच कॉमर्शियल गाड़ियों की बिक्री पर भारी असर पड़ा है, जिनके बहुत कम रजिस्ट्रेशन हुए।
क्यों बढ़ी स्कूटर और बाइक की बिक्री?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि दिल्ली में मेट्रो बंद है। वहीं, बसों में केवल 20 यात्रियों को बैठाने की अनुमति है। ऐसे में बढ़ती जरूरतों को देखते हुए लोग बाइक और स्कूटर को खरीद रहे हैं। वहीं, कोरोना काल में जो लोग अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, वे भी दो-पहिया वाहन खरीद रहे हैं।
खरीदारी के पीछे बजट फैक्टर
जानकारों का कहना है कि दो-पहिया वाहन बजट में आते हैं, जिससे इनकी बिक्री में बढ़त दर्ज की गई है। आम आदमी के लिए कार के मुकाबले बाइक या स्कूटर खरीदना ज्यादा आसान है।

कमेंट
कमेंट X