सब्सक्राइब करें

Bounce Infinity: ओला, एथर जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर को टक्कर देगा बाउंस इन्फिनिटी, जानें 10 बड़ी बातें

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 03 Dec 2021 03:09 PM IST
सार

ईवी स्टार्टअप Bounce (बाउंस) अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर Infinity (इनफिनिटी) के साथ भारत में इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं के कारवां में शामिल होने वाला सबसे नया ईवी स्टार्टअप बन गया।

विज्ञापन
Bounce Infinity electric scooter will compete with rivals like Ola S1, Bajaj Chetak Electric, TVS iQube, Ather 450X Bounce Infinity electric scooter with battery swap feature Know price driving range specifications
Bounce Infinity Electric Scooter - फोटो : Bounce
ईवी स्टार्टअप Bounce (बाउंस) अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर Infinity (इनफिनिटी) के साथ भारत में इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं के कारवां में शामिल होने वाला सबसे नया ईवी स्टार्टअप बन गया। EV निर्माता ने गुरुवार को अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Bounce Infinity लॉन्च किया है। Bounce Infinity इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 68,999 रुपये है, जिसमें बैटरी और चार्जर शामिल हैं। जो बात बाउंस इनफिनिटी इलेक्ट्रिक स्कूटर को सबसे खास बनाती है वह यह कि इसकी कीमत बिना बैटरी के 36,000 रुपये है। कंपनी 499 रुपये की टोकन राशि पर इसकी बुकिंग पहले से कर रही है। 
Trending Videos
Bounce Infinity electric scooter will compete with rivals like Ola S1, Bajaj Chetak Electric, TVS iQube, Ather 450X Bounce Infinity electric scooter with battery swap feature Know price driving range specifications
Bounce Infinity Electric Scooter - फोटो : Bounce
मुकाबला और डिलीवरी
Bounce Infinity इलेक्ट्रिक स्कूटर का भारतीय बाजार में मुकाबला Ola S1, Bajaj Chetak Electric, TVS iQube और Ather 450X जैसे प्रतिद्वंद्वियों से होगा। बाउंस इनफिनिटी दिसंबर के मध्य से टेस्ट राइड के लिए उपलब्ध होगा। जबकि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी मार्च 2022 में शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bounce Infinity electric scooter will compete with rivals like Ola S1, Bajaj Chetak Electric, TVS iQube, Ather 450X Bounce Infinity electric scooter with battery swap feature Know price driving range specifications
Bounce Infinity Electric Scooter Battery - फोटो : Bounce
बैटरी स्वैपिंग
नया इनफिनिटी इलेक्ट्रिक स्कूटर वैकल्पिक बैटरी के साथ पेश किया जाने वाला बाजार में पहला स्कूटर है। बाउंस ने इनफिनिटी स्कूटर के साथ बैटरी को सर्विस के तौर पर लॉन्च किया है। इससे ग्राहक बिना बैटरी के बाउंस इनफिनिटी इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीद सकेंगे। एक सर्विस के तौर पर बैटरी के तहत, बाउंस इनफिनिटी इलेक्ट्रिक स्कूटर के उपभोक्ता ऑपरेशनल कॉस्ट को कम करने के साथ ही बैटरी चार्जिंग की समस्या से छुटकारा पा सकेंगे। वे सीधे स्कूटर की बैटरी को स्वैप कर यानी स्कूटर में एक फुल चार्ज बैटरी लगा कर अपनी यात्रा कर सकते हैं। 
Bounce Infinity electric scooter will compete with rivals like Ola S1, Bajaj Chetak Electric, TVS iQube, Ather 450X Bounce Infinity electric scooter with battery swap feature Know price driving range specifications
Bounce Infinity Electric Scooter - फोटो : Bounce
85 किमी की रेंज
बाउंस इन्फिनिटी इलेक्ट्रिक स्कूटर में 39AH के साथ वाटरप्रूफ IP67 रेटेड 48V का लिथियम-आयन बैटरी मिलता है। बाउंस इनफिनिटी 8 सेकेंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। इस ई-स्कूटर की टॉप स्पीड 65 किमी प्रति घंटा है। और यह एक बार फुल चार्जिंग पर 85 किमी की दूरी तय कर सकता है। 
विज्ञापन
Bounce Infinity electric scooter will compete with rivals like Ola S1, Bajaj Chetak Electric, TVS iQube, Ather 450X Bounce Infinity electric scooter with battery swap feature Know price driving range specifications
Bounce Infinity Electric Scooter - फोटो : Bounce
ड्रैग मोड
बाउंस के मुताबिक स्कूटर में एक ड्रैग मोड मिलता है जो उपयोगकर्ताओं को टायर पंचर होने की स्थिति में स्कूटर को खींचने में सक्षम बनाता है। इसके साथ ही स्कूटर में पावर और ईको ड्राइविंग मोड्स भी मिलते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed