Maruti Suzuki अपनी क्रॉसओवर S-Cross एसयूवी को जल्दी ही लॉन्च करने जा रही है। कंपनी S-Cross को नए इंजन के साथ बाजार में उतरेगी। बता दें कि कंपनी ने इसमें डीजल इंजन देना बंद कर दिया है। यह नई कार अब सिर्फ पेट्रोल इंजन में ही उपलब्ध होगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक बीएस6 इंजन वाली Maruti Suzuki S-Cross को जून की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।
BS6 इंजन के साथ Maruti S-Cross जून में हो सकती है लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स के बारे में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन वैरिएंट में होगी उपलब्ध
बता दें कि बीएस4 वर्जन में यह एसयूवी 1.3-लीटर डीजल इंजन के साथ आती थी, जबकि अब इसमें बीएस6 कम्प्लायंट 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा। वहीं डीलर्स ने 11 हजार रुपये में इसकी अनऑफिशियल बुकिंग भी शुरू कर दी है। यह नई कार तीन वैरिएंट में उपलब्ध होगी। इसमें Delta, Zeta और Alpha शामिल हैं। जबकि कंपनी ने इसके Sigma वैरिएंट को बंद कर दिया है।
माइल्ड-हाइब्रिड इंजन
Maruti Suzuki S-Cross कार में 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा। S-Cross में मिलने वाला इंजन मारुति की माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नॉलजी के साथ आएगा, जिसमें टॉर्क बूस्ट और आइडल स्टार्ट-स्टॉप जैसे फीचर मिलते हैं।
सियाज, अर्टिगा और विटारा ब्रेजा वाला इंजन
Maruti Suzuki S-Cross में 1.5-लीटर K15B पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 105 पीएस की पावर और 138 एनएन की टार्क जनरेट करता है। यही इंजन सियाज, अर्टिगा और विटारा ब्रेजा में दिया गया है।
कीमत
अपडेटेड एस-क्रॉस के सभी तीनों वैरिएंट के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन मिलेंगे। बीएस6 एस-क्रॉस की शुरुआती कीमत करीब 9.90 लाख रुपये रहने की उम्मीद है, जो सियाज Delta मैन्युअल से करीब 1 लाख रुपये ज्यादा है।