सब्सक्राइब करें

लॉन्चिंग से पहले नजर आई हुंडई i20 facelift, ये होगी इसकी कीमत और फीचर्स

amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Fri, 29 Dec 2017 10:56 AM IST
विज्ञापन
Hyundai i20 facelift spy video Seen: Expected to launch in 2018 Auto Expo
Hyundai i20 facelift
भारत के हैचबैक कार सेगमेंट में हुंडई i20 काफी सक्सेसफुल कार रही है। हालांकि एक लंबे अरसे से इसे अपग्रेड नहीं किया गया है। वैसे अब कंपनी इस कार का अपडेटेड वर्जन लाने जा रही है। हाल ही में हुंडई आई20 फेसलिफ्ट वर्जन को देखा गया है। यूट्यूब पर डाली गई एक वीडियो में फेसलिफ्ट i20 को टेस्ट करते दिखाया गया है। 
Trending Videos
कार के एक्सटीरियर में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। कार में नया ग्रिल और 10 स्पॉक एलॉय व्हील दिए गए हैं। हुंडई इस कार को फरवरी में होने जा रहे 2018 ऑटो एक्सपो में लॉन्च कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hyundai i20 facelift spy video Seen: Expected to launch in 2018 Auto Expo
Hyundai i20 facelift - फोटो : youtube video
कार में एलईडी डीआरएल, फॉग लैंप्स, नई टेल लाइट और नए ग्राफिक्स भी देखने को मिले हैं। एक्सटीरियर में हुए बदलाव के अलावा कार के इंटीरियर को भी बदला गया है। आई20 फेसलिफ्ट में एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट करने वाला नया इंफोटेनमेंट सिस्टम और अन्य कंफर्ट फीचर्स दिए गए हैं। 
Hyundai i20 facelift spy video Seen: Expected to launch in 2018 Auto Expo
Hyundai i20 facelift - फोटो : Automobile Enthusiast
फेसलिफ्ट वर्जन में वर्तमान वाला ही 1.2 लीटर Kappa पेट्रोल इंजन, 1.4 लीटर Gamma पेट्रोल इंजन और 1.4 लीटर डीजल इंजन दिया होगा। इंजन को 5- स्पीड और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। 
विज्ञापन
Hyundai i20 facelift spy video Seen: Expected to launch in 2018 Auto Expo
Hyundai i20 facelift
नई फेसलिफ्ट कार की कीमत भी वर्तमान की तरह 5.29 लाख रुपए से 9.15 लाख रुपए के बीच हो सकती है। कार का मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो से रहेगा। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed