फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब भारत में नहीं मिलेंगी इस कंपनी की कारें, फैंस को बड़ा झटका

Fri, 02 Sep 2016 12:50 PM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
कारदेखो/नई दिल्ली Updated Fri, 02 Sep 2016 12:50 PM IST
विज्ञापन
Mahindra SsangYong Tivoli Not Coming To India; Neither Any SsangYong Products

सैंग्यॉन्ग कार फैंस के लिए एक निराशाजनक खबर है। सैंग्यॉन्ग ने अब भारत में कोई भी नई कार नहीं उतारने का फैसला लिया है। यह जानकारी महिंद्रा के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पवन गोयनका ने एसीएमए (ऑटोमोटिव कंपाउंट मैन्यूफैक्चर एशोसिएशन) के 56वें वार्षिक सम्मेलन में दी। इस फैसले के बाद सैंग्यॉन्ग टिवोली का इंतजार कर रहे लोगों को बड़ा झटका लगा है।

अब भारत में नहीं मिलेंगी इस कंपनी की कारें, फैंस को बड़ा झटका

Mahindra SsangYong Tivoli Not Coming To India; Neither Any SsangYong Products

पवन गोयनका ने कहा कि हमने सैंग्यॉन्ग कंपनी का अधिग्रहण भारतीय बाजार के लिए नहीं किया था। हालांकि इसके बावजूद भी हमने यहां सैंग्यॉन्ग रैक्सटन एसयूवी उतारी, जिसे यहां अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली।

अब भारत में नहीं मिलेंगी इस कंपनी की कारें, फैंस को बड़ा झटका

Mahindra SsangYong Tivoli Not Coming To India; Neither Any SsangYong Products

बात करें सैंग्यॉन्ग टिवोली की तो इसे भारत में कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। इसे फरवरी में आयोजित इंडियन ऑटो एक्सपो-2016 में दिखाया गया। अटकलें थी कि जल्द ही इसे भारत में उतारा जा सकता है। लेकिन अब महिंद्रा ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब भारत में नहीं मिलेंगी इस कंपनी की कारें, फैंस को बड़ा झटका

Mahindra SsangYong Tivoli Not Coming To India; Neither Any SsangYong Products

पिछले दिनों महिंद्रा के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पवन गोयनका ने कहा था कि कंपनी इन दिनों दो नए प्लेटफार्म पर काम कर रही है। इनमें एक कॉम्पैक्ट एसयूवी है जो सैंग्यॉन्ग टिवोली के एक्स100 प्लेटफार्म पर बनेगी। संभावना है कि इसमें 1.5 लीटर का डीजल और महिंद्रा का नया 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा।

विज्ञापन

अब भारत में नहीं मिलेंगी इस कंपनी की कारें, फैंस को बड़ा झटका

Mahindra SsangYong Tivoli Not Coming To India; Neither Any SsangYong Products

महिंद्रा की जल्द आने वाली कारों में इस वक्त एरियो कॉन्सेप्ट काफी चर्चा में है। इसे प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में उतारा जा सकता है। महिंद्रा ने एरियो का कॉन्सेप्ट फरवरी में आयोजित ऑटो एक्सपो-2016 में पेश किया था। यह 5-सीटर एसयूवी होगी। लॉन्चिंग के बाद इसका मुकाबला होंडा सीआर-वी, हुंडई सेंटा-फे और टोयोटा फॉर्च्यूनर से होगा। इसकी संभावित कीमत 20 लाख रुपये रहने की संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed