{"_id":"5858eee64f1c1b1864e39d54","slug":"tata-hexa-to-be-launched-in-january","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जनवरी में लॉन्च होगी टाटा की सबसे ज्यादा फीचर वाली ये कार ","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
जनवरी में लॉन्च होगी टाटा की सबसे ज्यादा फीचर वाली ये कार
Tue, 20 Dec 2016 02:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 20 Dec 2016 02:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Tata Hexa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देसी ऑटो कंपनी टाटा बहुप्रतीक्षित क्रॉसओवर एसयूवी टाटा हेक्सा अगले महीने लॉन्च करेगी। हालांकि पहले इसके दीवाली पर लॉन्च होने की बात कही जा रही थी लेकिन टल गई। हेक्सा कार टाटा आरिया की जगह लेगी। हालांकि इसमें आरिया के मुकाबले काफी बदलाव किए गए हैं।
2 of 5
Tata Hexa
टाटा मोटर्स ने ऑटो एक्सपो-2016 में हेक्सा को शोकेस किया था। हेक्सा में 2.2 लीटर का वेरिकॉर400 डीजल इंजन दिया गया है। यही इंजन टाटा सफारी स्टार्म के अपडेट वर्जन में भी इस्तेमाल हुआ है। यह पावरप्लांट 153 बीएचपी पावर के साथ ही 400 एनएम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।
3 of 5
Tata Hexa
इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलेगा। ऑल व्हील ड्राइव के साथ ड्राइव मोड सिलेक्टर्स भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Tata Hexa
टाटा हेक्सा कंपनी की सबसे ज्यादा फीचर्स वाली कार होगी। इसमें ऑटो प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, एलईडी पोजिशन लैंप्स और बड़े अलॉय व्हील दिए गए हैं। वहीं केबिन में नई लैदर अपहोल्स्ट्री डबल सिलाई के साथ दी गई है। यह 6-सीटर कार है।
विज्ञापन
5 of 5
Tata Hexa
सेफ्टी फीचर्स में 6 एयरबैग व इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी) के साथ टेरेन मेनेजमेंट सिस्टम जैसे फंक्शन शामिल किए गए है। सस्पेंशन सेटिंग को सुविधा के अनुसार ऑटोमैटिक, डायनामिक और कम्फर्ट मोड में सेट किया जा सकता है। टाटा की एडवांस फीचर्स से लैस हेक्सा की कीमत आरिया के आसपास करीब 13 से 18 लाख रुपये होने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।