{"_id":"5e9024028ebc3e6fd8179ce5","slug":"electric-car-kia-soul-ev-specifications-kia-soul-ev-2020-range-km-kia-soul-ev-interior-kia-soul-ev-mileage-electric-vehicles","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kia Soul EV को मिला अर्बन कार ऑफ द ईयर अवार्ड, सिंगल चार्ज में चलती है 450 किमी, जानें फीचर्स और डीटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Kia Soul EV को मिला अर्बन कार ऑफ द ईयर अवार्ड, सिंगल चार्ज में चलती है 450 किमी, जानें फीचर्स और डीटेल्स
Fri, 10 Apr 2020 01:15 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 10 Apr 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
Kia Soul EV
- फोटो : Kia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में अपनी एसयूवी Kia Seltos (किआ सेल्टोस) से धूम मचाने वाली Kia Motors (किआ मोटर्स) की Electric एसयूवी Kia Soul EV (किआ सोल ईवी) को 15th World Car Awards (15वें वर्ल्ड कार अवार्ड्स) में Urban Car of the Year (अर्बन कार ऑफ द ईयर) अवार्ड से नवाजा गया है। वर्ल्ड कार अवार्ड्स आमतौर पर न्यूयॉर्क ऑटो शो के साथ होता है लेकिन चूंकि कोरोनो वायरस महामारी के कारण इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया था, इसलिए पुरस्कार समारोह ऑनलाइन आयोजित किया गया था। Kia Soul EV को पिछले साल लॉस एंजिल्स मोटर शो में पेश किया गया था।
Kia Soul EV
- फोटो : Kia
वर्ल्ड कार अवार्ड्स का उद्घाटन 2003 में हुआ था और आधिकारिक तौर पर जनवरी 2004 में लॉन्च किया गया था। इसका मकदस वैश्विक बाजार की वास्तविकता को सामने लाना, साथ ही तेजी से बदलते ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में उत्कृष्टता, नेतृत्व और नवाचार को पहचानने, पुरस्कृत करने और प्रेरित करना है।
Kia Soul EV
- फोटो : Kia
बैटरी और स्पीड
Kia Soul EV में 64 kWh का लीथियम ऑयन पॉलीमर बैटरी पैक दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह सिंगल चार्ज में अधिकतम 280 मील यानी 450 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। Kia Soul EV की बैटरी को एसी चार्जर से साढ़े 9 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। वहीं डीसी चार्जर इसे सिर्फ 75 मिनट से एक घंटे में फुल चार्ज कर देता है। Kia Soul EV महज 7.6 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसमें चार ड्राइव मोड्स- नॉर्मल, ईको, ईको प्लस और स्पोर्ट्स मिलते हैं।

फीचर्स
Kia Soul EV में शॉर्प रेजर थिन एलईडी हेडलाइट्स, लोवर ग्रिल, 17 इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं। इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है, जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है। हरमन कारडन के 10 स्पीकर, लेदरफील अपहोलस्ट्री, डिजिचल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हीटेड सीट्स दिए हैं। इसमें बेज-ब्लैक डुअल टोन केबिन दिया गया है। इसका डैशबोर्ड फ्लैट है जो ज्यादा लंबा नहीं हैं। डायमेंशन की बात करें तो Kia Soul EV की लंबाई 4195 mm, चौड़ाई 1800 m, ऊंचाई 1605 mm और व्हीलबेस 2600 mm है। इस कार बॉक्सी डिजाइन काफी आकर्षित करता है। यह कार काफी जगह मिलती है और यह काफी आरामदायक भी है। इसमें पांच लोगों बैठ सकते हैं।

Kia Soul EV Security Feature Lane Follw Assist
- फोटो : Kia
सेफ्टी फीचर्स
इस कार सुरक्षा के लिहाज से कई फीचर्स मिलते हैं। इसमें FCA (फॉरवर्ड कोलिजन एवाइडेंस असिस्टेंस), BCW (ब्लाइंट-स्पॉट कोलिजन वार्निंग), SCC (स्मार्ट क्रूज कंट्रोल), LKA (लेन कीप एसिस्ट) और LFA (लेन फॉलो एसिस्ट) जैसे फीचर्स दिए गए हैं।