Google की आने वाली Pixel 11 सीरीज को लेकर कई अहम जानकारियां लीक हो गई हैं। नई रिपोर्ट से पता चलता है कि इस बार पूरी सीरीज में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इन लीक्स में सभी संभावित मॉडल्स यानी- Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold के फीचर्स सामने आए हैं। आइए जानते हैं कि नए पिक्सल फोन्स में क्या-क्या खास होने वाला है।
Google Pixel 11 सीरीज के लीक्स आए सामने: शानदार कैमरा, दमदार प्रोसेसर से लेकर 'नथिंग' जैसी RGB LED स्ट्रिप तक
Google Pixel 11 Leak: गूगल की अपकमिंग पिक्सेल 11 सीरीज को लेकर नई लीक सामने आई है। इसमें Tensor G6 चिपसेट, ज्यादा ब्राइट OLED डिस्प्ले और बड़े कैमरा अपग्रेड्स की जानकारी मिली है। सीरीज में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Fold मॉडल शामिल हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नए मॉडल्स में बेहतर एआई प्रोसेसिंग, तेज परफॉर्मेंस और 'पिक्सेल ग्लो' एलईडी फीचर जैसे बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जो प्रीमियम एंड्रॉयड स्मार्टफोन बाजार में नई प्रतिस्पर्धा पैदा करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Pixel 11 सीरीज: हर मॉडल में क्या होगा खास?
पिक्सेल 11 के हर एक मॉडल की अलग स्पेसिफिकेशंस की लीक आप यहां देख सकते हैं:
Pixel 11: कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ दमदार फीचर्स
सीरीज के बेस मॉडल 'Pixel 11' को लेकर खबर है कि इसे 'Cubs' कोडनेम के साथ विकसित किया जा रहा है। इस फोन में 6.3-इंच की शानदार OLED स्क्रीन देखने को मिलेगी, जो 60Hz से 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूथ हो जाएगा।
पावर और मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 8GB और 12GB रैम के विकल्प मिलेंगे। जबकि फोन को लंबे समय तक चालू रखने के लिए 4,840mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें 50MP का नया 'Chemosh' प्राइमरी सेंसर होने की उम्मीद है, जो हाई-क्वालिटी तस्वीरें क्लिक करने में सक्षम होगा। लुक की बात करें तो यह मॉडल ब्लैक, ग्रीन, पिंक और पर्पल जैसे आकर्षक रंगों में बाजार में दस्तक दे सकता है।
2. Pixel 11 Pro: छोटी स्क्रीन में 'प्रो' लेवल परफॉरमेंस
सीरीज का अगला मॉडल Pixel 11 Pro है, जिसे कंपनी के भीतर 'Grizzly' कोडनेम दिया गया है। हालांकि इसका डिस्प्ले साइज बेस मॉडल की तरह 6.3-इंच ही रहेगा। लेकिन इसकी असली ताकत इसकी स्क्रीन क्वालिटी और रेजोल्यूशन में छिपी होगी। जो बेस मॉडल के मुकाबले काफी ज्यादा शार्प होगी। खास बात यह है कि इसमें 1Hz से 120Hz तक का डायनामिक रिफ्रेश रेट मिलेगा। जो बैटरी बचाने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर स्क्रीन को सुपर-स्मूथ बना देगा।
परफॉरमेंस की बात करें तो इसमें 12GB और 16GB रैम के दमदार विकल्प मिलेंगे। इसे चलाने के लिए 4,707mAh की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए Google इसमें नए मेन और टेलीफोटो कैमरा सेंसर्स का इस्तेमाल करने वाला है। इन्हें इंटरनल तौर पर 'Bastet' और 'Barghest' नाम दिया गया है। यह कॉम्बिनेशन इस फोन को उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प बनाता है जो कॉम्पैक्ट साइज में टॉप-टियर कैमरा और पावर चाहते हैं।
3. Pixel 11 Pro XL: बड़ी स्क्रीन और दमदार बैटरी का मेल
बड़े डिस्प्ले के शौकीनों के लिए इस सीरीज में Pixel 11 Pro XL पेश किया जाएगा। इसे कंपनी 'Kodiak' कोडनेम से तैयार कर रही है। इस मॉडल की सबसे बड़ी खूबी इसकी 6.8-इंच की विशाल OLED स्क्रीन है, जो यूजर्स को एक सिनेमाई व्यूइंग एक्सपीरियंस देगी।
फोन को पूरे दिन बिना रुके चलाने के लिए इसमें 5,000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है। जहां तक रैम और कैमरा क्वालिटी की बात है तो यह काफी हद तक 'Pro' मॉडल के समान ही दमदार फीचर्स से लैस होगा। ये इसे उन लोगों के लिए एक परफेक्ट प्रीमियम स्मार्टफोन बनाता है जिन्हें बड़ा डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ दोनों चाहिए।
Pixel 11 Pro Fold: फोल्डेबल डिजाइन में भविष्य की झलक
Google के फोल्डेबल लाइनअप का अगला सदस्य Pixel 11 Pro Fold होगा, जिसे 'Yogi' कोडनेम दिया गया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी दोहरी डिस्प्ले है- जहां अंदर की तरफ एक हाई-रेजोल्यूशन वाली बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन मिलेगी, वहीं बाहर की तरफ एक ऐसी आउटर स्क्रीन होगी जो अपनी शानदार ब्राइटनेस के कारण धूप में भी साफ नजर आएगी।
स्पीड और स्मूथ मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 12GB या 16GB रैम के विकल्प दिए गए हैं, जबकि इसे पावर देने के लिए 4,658mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। कैमरे के मोर्चे पर खबर है कि यह फोल्डेबल फोन स्टैंडर्ड Pixel 11 वाले प्राइमरी कैमरा सेंसर से लैस होगा, जो फोल्ड होने के बावजूद फोटोग्राफी के अनुभव को शानदार बनाए रखेगा।