फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honda Car Discount: 2023 होंडा सिटी और अमेज पर अप्रैल में मिल रही है भारी छूट, जानें ऑफर डिटेल्स

Fri, 07 Apr 2023 07:47 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 07 Apr 2023 07:47 PM IST
विज्ञापन
honda car discount honda car offers 2023 honda car offers april 2023 Honda City 2023 offers Honda Amaze offers
Honda City - फोटो : Honda Cars India
Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) इस समय भारतीय बाजार में सिर्फ दो मॉडल बेच रही है। बिक्री की जा रही दो मॉडल्स में से एक है कॉम्पैक्ट सेडान कार Amaze (अमेज) और दूसरी मिड-साइज सेडान कार City (सिटी) है। यदि आप होंडा की इन दो में से किसी कार को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह निश्चित रूप से सही समय है क्योंकि अप्रैल में अमेज और सिटी पर भारी छूट मिल रही है।
honda car discount honda car offers 2023 honda car offers april 2023 Honda City 2023 offers Honda Amaze offers
Honda City Hybrid 2022 - फोटो : Honda
Honda City 2023 पर कितनी है छूट
हाल ही में लॉन्च हुई Honda City 2023 (होंडा सिटी 2023) पर अप्रैल में 15,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। खरीदार 4,000 रुपये का कस्टमर लॉयल्टी बोनस, 6,000 रुपये का होंडा कार एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये की कॉर्पोरेट डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं।
honda car discount honda car offers 2023 honda car offers april 2023 Honda City 2023 offers Honda Amaze offers
Honda City - फोटो : Honda Cars India
कितनी है कीमत
होंडा सिटी 2023 की कीमत 11.49 लाख रुपये से 20.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। मिड-साइज सेडान में पेट्रोल इंजन के साथ-साथ हाइब्रिड सिस्टम भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
honda car discount honda car offers 2023 honda car offers april 2023 Honda City 2023 offers Honda Amaze offers
Honda City - फोटो : Honda Cars India
होंडा सिटी का इंजन और पावर
इसका 1.5-लीटर VTEC DOHC पेट्रोल इंजन 121PS का अधिकतम पावर और 145Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है, और इसे 6-स्पीड MT या 7-स्पीड CVT के साथ जोड़ा जा सकता है। हाइब्रिड सिस्टम में एक दो-मोटर ई-सीवीटी यूनिट है जो लिथियम-आयन बैटरी के साथ 1.5-लीटर एटकिंसन-साइकिल DOHC i-VTEC पेट्रोल इंजन से जुड़ा है, जो 126PS का कंबाइंड मैक्सिम पावर और 253Nm का पीक मोटर टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन
honda car discount honda car offers 2023 honda car offers april 2023 Honda City 2023 offers Honda Amaze offers
Honda Amaze - फोटो : Honda Cars India
Honda Amaze पर क्या है ऑफर
Honda Amaze (होंडा अमेज) कार ने हाल ही में भारत में एक दशक पूरा किया है। इस समय कंपनी अपनी इस कार पर 17,000 रुपये तक की छूट दे रही है। इसमें 10,000 रुपये तक की नकद छूट या 12,296 रुपये की एफओसी एक्सेसरीज, 4,000 रुपये का कस्टमर लॉयल्टी बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed