फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Driving in Rain: बारिश में बंद हो गई कार या बाइक तो ना करें ये गलती, नहीं तो हो जाएगा नुकसान, जानें आसान टिप्स

Sat, 24 Sep 2022 12:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 24 Sep 2022 12:09 PM IST
विज्ञापन
how to drive car in water logging car care tips for rainy season monsoon car stuck in water news in hindi
Heavy rainfall in Delhi-NCR causing Water Logging - फोटो : PTI (File)
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश के बाद सामान्य जनजीवन पर काफी अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश से दिल्ली-एनसीआर की सड़कें कई जगहों पर तालाब में तब्दील हो गईं। जगह-जगह जलजमाव की समस्या से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। आलम यह है कि दिल्ली में येलो अलर्ट जारी करना पड़ा है। वहीं, गुरुग्राम में तो मानो आसमान से आफत बरस रही हो। जिसके बाद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शुक्रवार को जिले के सभी कॉर्पोरेट और निजी संस्थानों से कर्मचारियों को घर से काम कराने की सलाह दी। रातभर हुई बारिश ने दिल्ली-एनसीआर की सड़कों की हालत खराब कर दी है। 


ऐसे में अगर आपको ड्राइविंग करके कहीं जाना पड़ा और आपकी कार या बाइक इस जलभराव में फंस गई तो क्या होगा। इतना ही नहीं, अगर इस भारी जलजमाव में आपकी गाड़ी बंद हो जाए तो आप क्या करेंगे। ऐसी मुसीबत के बारे में तो सोचकर ही हालत खराब होने लगती है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि ऐसे समय में क्या करना चाहिए। 

 
how to drive car in water logging car care tips for rainy season monsoon car stuck in water news in hindi
Heavy Rain in Delhi-NCR - फोटो : सोशल मीडिया
अगर सड़क में भरा है पानी तो ये करें
अगर आप अपनी गाड़ी से ऐसी सड़क से गुजर रहे हैं जहां काफी पानी काफी भरा हुआ है तो आपको अपनी गाड़ी एकदम धीमी कर लेनी चाहिए और देखना चाहिए कि जब बड़े पहियों वाले वाहन उस पानी को पार करते हैं तो उनका पहिया पानी में कितना डूबता है। जब आप इस बात को लेकर आश्वस्त हो जाएं तभी अपनी गाड़ी को पहले गियर में डालकर स्पीड को बिना बढ़ाए धीरे-धीरे सरकाते हुए पानी से बाहर निकालने का प्रयास करें। 
how to drive car in water logging car care tips for rainy season monsoon car stuck in water news in hindi
RAIN - फोटो : PTI
अगर पानी में गाड़ी हो जाए बंद तो क्या करें
अगर पास से गुजरती किसी बड़ी गाड़ी के तेजी से पानी उछालने से आपकी गाड़ी बंद हो जाए तो एक्सेलरेटर दे-देकर इंजन पर जोर देने और जबरदस्ती गाड़ी बाहर निकालने की कोशिश न करें। मॉडर्न इंजन, खासकर डीजल इंजन बहुत सेंसिटिव होते हैं जिनमें पानी बड़ी आसानी से घुस जाता है। इनको ठीक करने में काफी खर्च आता है। ऐसी स्थिति में यही बेहतर होगा कि किसी की मदद लेकर कार को पानी से बाहर निकाल लें और स्टार्ट करने से पहले किसी अच्छे मेकैनिक से जांच कराकर फ्यूल सिस्टम से पानी बाहर निकलवाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to drive car in water logging car care tips for rainy season monsoon car stuck in water news in hindi
Heavy Rain in Delhi-NCR - फोटो : अमर उजाला
कार के दरवाजों तक आ जाए पानी तो क्या करें 
यदि पानी आपकी कार के दरवाजों के स्तर तक पहुंच गया है, तो अच्छा होगा कि आप गाड़ी को कोई सुरक्षित स्थान देखकर पार्क कर दें। पानी का स्तर इससे ज्यादा बढ़ने पर पानी कार के अंदर आ सकता है, जिससे गाड़ी की इलेक्ट्रॉनिक वायरिंग में शॉट सर्किट भी हो सकती है। कई बार देखा जाता है कि शॉट सर्किट की स्थिति में गाड़ी की सेंटर लॉकिंग और खिड़कियों के कांच काम करना बंद कर देते हैं। ऐसे में गाड़ी लॉक भी हो सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि गाड़ी को पार्क करके उससे बाहर निकल जाएं। 
विज्ञापन
how to drive car in water logging car care tips for rainy season monsoon car stuck in water news in hindi
rain in delhi ncr - फोटो : अमर उजाला
जलभराव में अगर बंद हो गई कार तो यह काम बिल्कुल न करें
अगर जलभराव से गुजरते समय कार बंद हो जाए, तो इसे दोबारा स्टार्ट करने की कोशिश न करें। ईंजन में पानी जाने से गाड़ी का ईंजन सीज भी हो सकता है। साथ ही अगर पानी में फंसी गाड़ी को बार-बार स्टार्ट करने की कोशिश की गई तो ऐसे में एग्जॉस्ट के जरिए और ज्यादा पानी ईंजन में घुस सकता है और ईंजन को ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। इतना ही नहीं पानी में फंसी कार का बोनट खोलने की गलती भी न करें। ऐसा करने पर पानी आसानी से गाड़ी में घुस सकता है। ऐसी परिस्थिति में गाड़ी को किसी अन्य गाड़ी की मदद से खींचकर ही बाहर निकालना चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed