फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BS6 Hyundai Elite i20 हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत, फीचर्स और डीटेल्स

Tue, 24 Mar 2020 05:42 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 24 Mar 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
hyundai elite i20 bs6 price in india hyundai elite i20 bs6 launch hyundai motors
Hyundai Elite i20
भारत की दूसरी सबसे बड़ी पैसेंजर कार निर्माता कंपनी Hyundai Motors India (ह्यूंदै मोटर्स इंडिया) ने अपनी हैचबैक कार Elite i20 (एलीट i20) को BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक के साथ लॉन्च किया है। Elite i20 कंपनी की लाइन अप में प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट की लोकप्रिय कारों में से एक है। कंपनी ने इसे अब सिर्फ पेट्रोल और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पेश किया है। कंपनी ने इस कार के 1.4 लीटर डीजल इंजन और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन को बंद कर दिया है। BS6 Hyundai Elite i20 में BS4 मॉडल की तरह ही शानदार फीचर्स मिलते हैं।  
hyundai elite i20 bs6 price in india hyundai elite i20 bs6 launch hyundai motors
Hyundai Elite i20
इंजन
BS6 Hyundai Elite i20 में 1.2-लीटर पंट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 83hp का पावर और 114Nm टॉर्क पैदा करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आएगा। प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में Elite i20 का मुकाबला Maruti Suzuki Baleno (मारुति सुजुकी बलेनो), Toyota Glanza (टोयोटा ग्लैंजा), Honda Jazz (होंडा जैज) और Tata Altroz (टाटा अल्ट्रोज) जैसी कारों से है। 
hyundai elite i20 bs6 price in india hyundai elite i20 bs6 launch hyundai motors
Hyundai Elite i20
Magna+ वेरिएंट के फीचर्स
नई BS6 Hyundai Elite i20 के Magna+ वेरिएंट में डुअल एयरबैग, एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर, फ्रंट फॉग लैंप्स, सेंट्रल लॉकिंग, ड्राइवर-पैसेंजर सीटबेल्ट रिमाइंडर और प्रीटेंशनर्स, हैलोजन हेडलैंप, हैलोजन हेडलैंप्स, व्हील कवर के साथ 14 इंच के स्टील व्हील्स, बेज-ब्लैक ड्यूल-टोन इंटीरियर, एडजस्टेबल फ्रंट हेडरेस्ट्स, फिक्स्ड फ्रंट-सेंटर आर्मरेस्ट, ब्लूटूथ और यूएसबी कनेक्टिविटी के साथ 2-DIN ऑडियो सिस्टम, 4 स्पीकर, स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो और ब्लूटूथ कंट्रोल्स, पावर विंडो, मैनुअल एसी, रियर एसी वेंट, कूल्ड ग्लव बॉक्स, 12V पावर आउटलेट और इलेक्ट्रिकली अजस्टबेल ORVM जैसे फीचर मिलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
hyundai elite i20 bs6 price in india hyundai elite i20 bs6 launch hyundai motors
Hyundai Elite i20
Sportz+ वेरिएंट के फीचर्स
नई BS6 Hyundai Elite i20 के Sportz+ वेरिएंट में रियर पार्किंग कैमरा, रियर डिफॉगर, 15-इंच अलॉय वील्ज, टर्न इंडिकेटर्स के साथ इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल ORVM, रियर पार्सल ट्रे, हाइट अजस्टेबल ड्राइवर सीट, स्लाइडिंग फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट, 7-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, ऐपल कारप्ले, ऐंड्रॉयड ऑटो और मिररलिंक, प्रीमियम साउंड सिस्टम, वॉइस रिकग्निशन और टिल्ट व टेलेस्कोपिक स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर मिलते हैं। 
विज्ञापन
hyundai elite i20 bs6 price in india hyundai elite i20 bs6 launch hyundai motors
Hyundai Elite i20
Sportz+ Dual Tone वेरिएंट के फीचर्स
नई BS6 Hyundai Elite i20 के Sportz+ Dual Tone वेरिएंट में ड्यूल-टोन एक्सटीरियर पेंट स्कीम, वायरलेस चार्जिंग, 16-इंच डायमंड कट अलॉय वील्ज, सैटिन रेड इंटीरियर पैक और अजस्टबेल रियर हेडरेस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed