फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: लॉकडाउन में कार में लगा रखा है हैंडब्रेक तो तुरंत हटाएं, हो सकते हैं ये नुकसान 

Fri, 10 Apr 2020 03:43 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Fri, 10 Apr 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
coronavirus: Immediately remove handbrake in the car due to coronavirus lockdown definitely read these tips  
Lockdown car parking - फोटो : Social Media

लॉकडाउन में जिंदगी ठहर सी गई है। हालांकि कोरोना वायरस जैसी गंभीर बीमारी से बचने का सबसे सही तरीका भी यही है। लॉकडाउन की वजह से अधिकांश लोगों की गाड़ियां भी घर पर ही खड़ी हैं। वहीं कई राज्य भी लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं ,अगर ऐसा होता है तो गाड़ियां और लंबे समय तक घर पर ही कैद रह सकती हैं। ऐसे में गाड़ियों की देखभाल भी बेहद जरूरी है। नहीं तो कहीं ऐसा न हो कि लॉकडाउन खुलते ही आपको अपनी गाड़ी पहले सर्विस सेंटर ही ले जानी पड़े। वहीं मारुति सुजुकी इंडिया ने भी अपने ग्राहकों के लिए कार के रखरखाव के लिए कुछ टिप्स दिए हैं। आइए जानते हैं कि अपने वाहन की देखभाल कैसे करें... 


 

coronavirus: Immediately remove handbrake in the car due to coronavirus lockdown definitely read these tips  
Handbrake - फोटो : Social Media

ब्रेक पैड से चिपके हैंडब्रेक तो मामला गड़बड़

सबसे पहले जिन लोगों ने अपनी गाड़ियों में हैंडब्रेक लगा रखा है, उसे तत्काल हटा दें। ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर गाड़ी 10-15 दिन से ज्यादा खड़ी रहती है तो उसके ब्रेक पैड जाम होने की संभावना बहुत अधिक बढ़ जाती है। क्योंकि अगर हैंडब्रेक पैड से चिपक गए तो फिर उन्हें बदलना ही पड़ता है। एक्सपर्ट का कहना है कि ऐसे में या तो गियर डाल दें या फिर पार्किंग मोड में छोड़ दें। और सबसे बेहतर तरीका है कि कार के चक्के को लॉक कर दें।  

एक्सपर्ट का कहना है कि जब लंबे समय तक व्यक्ति अपने वाहन की देखभाल नहीं करता है, तो उसके सामने कई तरह की दिक्कत आती है। उनका कहना है कि गाड़ी के अंदर खाने का भी कोई सामान नहीं होना चाहिए। यदि सामान है तो उसमें फंगस लग जाएगी और चूहों के आने की भी संभावना रहती है। जिससे डैशबोर्ड भी खराब हो सकता है। वहीं कार को कवर करके रखें। धूप में बिलकुल खड़ी न करें क्योंकि उसके पेंट पर असर पड़ सकता है। 

coronavirus: Immediately remove handbrake in the car due to coronavirus lockdown definitely read these tips  
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

तेल की टंकी रखें फुल

वहीं एक्सपर्ट का कहना है कि कार को आगे पीछे भी करते रहें। क्योंकि अकसर देखने में आता है कि लोग कार को एक जगह पार्क करके भूल जाते हैं। जबकि ऐसी स्थिति में टायर के फ्लैट होने की संभावना बनी रहती है। साथ ही हवा का प्रेशर भी चेक करना चाहिए। लंबे समय तक गाड़ी खड़ी है तो तेल की टंकी को भी फुल करके रखना चाहिए। खाली टंकी में हवा भरने के साथ-साथ जंग लगने की भी संभावना बनी रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार बैटरी

coronavirus: Immediately remove handbrake in the car due to coronavirus lockdown definitely read these tips  
Car engine start stop

स्टार्ट जरूर करें बैटरी की बनी रहेगी लाइफ

इस समय लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर वाहन नहीं चल रहे हैं गाड़ियां खड़ी हैं। इसलिए वाहन स्वामी को हर तीसरे दिन एक बार अपनी गाड़ी को जरूर दो से तीन मिनट के लिए स्टार्ट कर देना चाहिए। इससे उसकी बैटरी सुरक्षित रहती है। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो बैटरी डिस्चार्ज हो सकती है। कभी-कभी बैटरी की प्लेट के खराब होने की संभावना रहती है। स्टार्ट कर देने पर पूरी कार का सिस्टम एक्टिव हो जाता है। ऐसी चलाने पर ब्लोअर जरूर चलाएं, जिससे धूल मिट्टी बाहर निकल जाए।

विज्ञापन
coronavirus: Immediately remove handbrake in the car due to coronavirus lockdown definitely read these tips  
सांकेतिक तस्वीर

निकाल दें बैटरी का तार!

कई जानकारों का कहना है कि आप अपनी कार की बैटरी को डिस्कनेक्ट भी कर सकते हैं। इसके लिए कार के बोनट को खोलकर, उसके टर्मिनल को ढीला करके बैटरी का कनेक्शन हटाया जा सकता है। ऐसे में अगर आपको कार का इस्तेमाल करना पड़ गया, तो इस तार को फिर से जोड़ना पड़ेगा। लेकिन ऐसा बार-बार करने से बैटरी और तार के कनेक्शन की फिटिंग ढीली हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed