{"_id":"646e1389727e3fccc10c24f8","slug":"indian-armed-forces-considering-maruti-suzuki-jimny-5-door-suv-claims-report-2023-05-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maruti Suzuki Jimny: भारतीय सशस्त्र बल मारुति सुजुकी जिम्नी 5-डोर को खरीदने पर कर रही है विचार, जानें वजह","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Maruti Suzuki Jimny: भारतीय सशस्त्र बल मारुति सुजुकी जिम्नी 5-डोर को खरीदने पर कर रही है विचार, जानें वजह
Wed, 24 May 2023 07:09 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 24 May 2023 07:09 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Jimny
- फोटो : PTI (For Reference Only)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Maruti Suzuki Jimny 5-door (मारुति सुजुकी जिम्नी 5-डोर) एसयूवी साल के सबसे बहुप्रतीक्षित लॉन्च में से एक है। यह ऑफ-रोडर आखिरकार जून के पहले हफ्ते में शोरूम में आ जाएगी। इसकी कीमतों के एलान के साथ ही बिक्री शुरू हो जाएगी।
Maruti Suzuki Gypsy
- फोटो : Social Media
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) इंडियन आर्म्ड फोर्सेस (भारतीय सशस्त्र बलों) को दशकों तक Gypsy (जिप्सी) ऑफ-रोडर की सप्लाई करती रही है। ऐसे में यह कोई हैरत की बात नहीं है आनेवाली Maruti Suzuki Jimny 5-डोर एसयूवी सशस्त्र बलों को भी आपूर्ति की जाए, और यह निश्चित रूप से विचाराधीन है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के सीनियर एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर - मार्केटिंग एंड सेल्स, शशांक श्रीवास्तव ने हाल ही में इस बात की पुष्टि की है।
Maruti Suzuki Jimny 5-door
- फोटो : Maruti Suzuki
शशांक श्रीवास्तव ने कहा, "उन्होंने (भारतीय सशस्त्र बलों) ने इस उत्पाद (जिम्नी) में रुचि दिखाई है। स्पेसिफिकेशंस के मामले में उनकी जरूरतों का हम अभी भी अध्ययन कर रहे हैं। हमने अभी तक बिक्री शुरू नहीं की है, लेकिन एक बार ऐसा हो जाने के बाद, यह संभव है।"
जिम्नी 5-डोर को खास तौर पर भारतीय बाजार के लिए डिजाइन किया गया है, जबकि जिम्नी 3-डोर की बिक्री दुनिया भर में की जाती है। अपने पिछले मॉडल की तरह, नई जिम्नी 5-डोर अपने हल्के निर्माण, दमदार पेट्रोल इंजन और प्रभावशाली ऑफ-रोडिंग क्षमता के साथ जिप्सी के जैसी खासियतों के साथ आती है। नई जिम्नी ज्यादा माइलेज वाली भी है।
जिम्नी 5-डोर को खास तौर पर भारतीय बाजार के लिए डिजाइन किया गया है, जबकि जिम्नी 3-डोर की बिक्री दुनिया भर में की जाती है। अपने पिछले मॉडल की तरह, नई जिम्नी 5-डोर अपने हल्के निर्माण, दमदार पेट्रोल इंजन और प्रभावशाली ऑफ-रोडिंग क्षमता के साथ जिप्सी के जैसी खासियतों के साथ आती है। नई जिम्नी ज्यादा माइलेज वाली भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki Gypsy
- फोटो : Social Media
इन सभी कारणों से Maruti Gypsy भारतीय सशस्त्र बलों के बीच बेहद लोकप्रिय थी। इसकी हल्की बॉडी, छोटा व्हीलबेस और दमदार पेट्रोल इंजन का मतलब था कि ऑफ-रोडर दूरदराज के क्षेत्रों में कुछ बेहद कठोर इलाकों में भी आसानी से सफर कर लेती थी। ऑफ-रोडर का रख-रखाव भी आसान था और सशस्त्र बलों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले अनेक एप्लीकेशन के आधार पर कस्टमाइज करने के लिए बेहद मुफीद थी।
विज्ञापन
Maruti Suzuki Gypsy
- फोटो : Team-BHP
भारत में 33 वर्षों के बाद 2019 में जिप्सी को व्यावसायिक बिक्री के लिए मारुति ने बंद कर दिया था। इसके बावजूद इस मॉडल को खास तौर पर सशस्त्र बलों के लिए बनाया गया था, यह देखते हुए कि कोई अन्य मॉडल जिप्सी के जैसी खासियतों के साथ नहीं आती है। हाल के वर्षों में सेना ने अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए टाटा सफारी (पुरानी जेनरेशन) जैसी बड़ी एसयूवी का ऑप्शन चुना।