फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाड़ियों की माइलेज 15 फीसदी बढ़ जाएगी क्योकिं आ रहे है ये खास टायर्स, जानिये इनकी खूबियां

Thu, 16 May 2019 01:54 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Thu, 16 May 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
Low Rolling Resistance Tires for Better Fuel Economy and increase car performance
Low Rolling Resistance Tires

कार हो या बाइक हर किसी को बेहतर माइलेज चाइये। और अच्छी माइलेज में सबसे अहम भूमिका टायर्स भी निभाते है। इसलिए टायर्स की देखभाल बेहद जरूरी भी है। देश में ज्यादातर गाड़ियों में रेडियल टायर्स और सेमी रेडियल टायर्स सबसे ज्यादा देखने को मिलते हैं। लेकिन अब जल्द ही आपको लो रोलिंग रेजिस्टेंस टायर्स भी देखने को मिलेंगे जो न सिर्फ आपकी गाड़ी के लिए अच्छे होंगे बल्कि फ्यूल की भी काफी बचत करेंगे। आइये जानते हैं लो रोलिंग रेजिस्टेंस टायर्स के बारे में...

लो रोलिंग रेजिस्टेंस क्या होता है?

Low Rolling Resistance Tires for Better Fuel Economy and increase car performance
Low Rolling Resistance Tires
जो एनर्जी गाड़ी को पुल करने के लिए लगती है उसे लो कम रोलिंग रेजिस्टेंस कहा जाता है। रोलिंग रेजिस्टेंस कम होने पर टायर्स को ज्यादा ताकत नहीं लगानी पड़ती जिसकी वजह से फ्यूल की खपत कम हो जाती है और माइलेज में इजाफा होता है। इलेक्ट्रिक गाड़ियों में लो रोलिंग रेजिस्टेंस टायर्स का इस्तेमाल किया जाता है ताकि वो कम एनर्जी में ज्यादा दूरी तय कर सकें। कम रोलिंग रेजिस्टेंस से करीब 10 फीसदी तक फ्यूल की बचत की जा सकती है। जापान, यूरोप और अमेरिका जैसे देशों में कारों के टायर्स में रोलिंग रेजिस्टेंस मानक लागू हैं और टायर्स पर रोलिंग रेजिस्टेंस लिखा भी होता है। फ्यूल की बचत के साथ-साथ इन टायर्स से गाड़ी की परफॉरमेंस भी बेहतर होती है जिससे आपका सफर भी सुहाना बनता है।  
 

भारत में जल्द होंगे लांच

Low Rolling Resistance Tires for Better Fuel Economy and increase car performance
Low Rolling Resistance Tires
देश में सरकार भी अब गाड़ियों के रेडियल टायरों के लिए नए रोलिंग रेजिस्टेंस मानक लागू करने की कवायद में जुट गई है। अब टायर निर्माता कंपनियों को ऐसे टायर्स बनाने होंगे जिनके चलाने से एनर्जी की खपत कम हो। दरअसल टायर्स के बनाने में तकनीकी बदलाव करके यह किया जाता है। इस मानक के लागू होने पर गाड़ियों को चलाने जहां मजा आएगा वही इसकी माइलेज में भी करीब 15 फीसदी तक बढ़ोतरी हो जाएगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed