फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Suzuki Grand Vitara: 26 सितंबर को लॉन्च हो रही है मारुति की पहली मिड-साइज एसयूवी, जानें अनुमानित कीमत

Sat, 24 Sep 2022 08:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 24 Sep 2022 08:13 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Grand Vitara Launch Date in India Know Expected Price Features Specs News in Hindi
Maruti Suzuki Grand Vitara - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Grand Vitara SUV Expected Price: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) की नई Maruti Grand Vitara (मारुति ग्रैंड विटारा) एसयूवी का लंबा इंतजार 26 सितंबर को खत्म हो जाएगा। इस दिन इंडो-जापानी वाहन निर्माता कंपनी इसकी कीमतों का एलान करेगी। इस कार के साथ मारुति सुजुकी पहली बार मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में एंट्री करेगी। यह एसयूवी 6 ट्रिम्स में 10 वैरिएंट्स - सिग्मा, डेल्टा, जेटा, जेटा+, अल्फा और अल्फा + में उपलब्ध होगी। 103 bhp पावर जेनरेट करने वाली 1.5-लीटर पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड पावरट्रेन को सिग्मा, डेल्टा, जेटा और अल्फा ट्रिम्स पर पेश किया जाएगा। इन सभी चार ट्रिम्स को स्टैंडर्ड तौर पर 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। वहीं, डेल्टा ट्रिम और इससे ऊपर के सभी ट्रिम में 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन उपलब्ध होगा। 
Maruti Suzuki Grand Vitara Launch Date in India Know Expected Price Features Specs News in Hindi
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 - फोटो : For Reference Only
मारुति सुजुकी का ऑलग्रिप एडब्ल्यूडी सिस्टम सिर्फ जेटा और अल्फा मैनुअल वैरिएंट में मिलेगा। 114 bhp, 1.5-लीटर पेट्रोल मजबूत हाइब्रिड सेटअप रेंज-टॉपिंग जेटा+ और अल्फा+ ट्रिम्स पर उपलब्ध होगा। यह सिर्फ ई-सीवीटी गियरबॉक्स के साथ आएगा। 
Maruti Suzuki Grand Vitara Launch Date in India Know Expected Price Features Specs News in Hindi
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 - फोटो : For Reference Only
अनुमानित कीमत
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लीक हुई जानकारी से पता चलता है कि, मारुति ग्रैंड विटारा की कीमत 9.50 लाख रुपये से शुरू होगी और माइल्ड हाइब्रिड वैरिएंट के लिए 15 लाख रुपये तक जाएगी। जबकि स्टॉन्ग हाइब्रिड मॉडल की कीमत जेटा+ के लिए 17 लाख रुपये और अल्फा+ के लिए 18 लाख रुपये होगी। मारुति की आने वाली ग्रैंड विटारा एसयूवी  Toyota Urban Cruiser Hyryder (टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर) के साथ अपने प्लेटफॉर्म, डिजाइन, फीचर्स और पावरट्रेन को साझा करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki Grand Vitara Launch Date in India Know Expected Price Features Specs News in Hindi
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
Toyota Hyryder की कीमत
जापानी वाहन निर्माता ने हाल ही में टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर के चार स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वैरिएंट की कीमतों का एलान किया, जो 15.11 लाख रुपये से 18.99 लाख रुपये के बीच आते हैं। इसके टॉप-एंड माइल्ड हाइब्रिड ऑटोमैटिक वैरिएंट की कीमत 17.09 लाख रुपये है। Toyota Hyryder के मुकाबले Grand Vitara के दमदार हाइब्रिड वैरिएंट की शुरुआती कीमत ज्यादा होगी। 
विज्ञापन
Maruti Suzuki Grand Vitara Launch Date in India Know Expected Price Features Specs News in Hindi
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Grand Vitara के ट्रिम
मारुति सुजुकी सिर्फ टॉप जेटा+ और अल्फा+ ट्रिम्स पर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन की पेशकश करेगी। लीक हुई जानकारी में कहा गया है कि अल्फा AWD वैरिएंट की कीमत 15.50 रुपये होगी। अगर ऐसा होता है तो Maruti Grand Vitara देश की सबसे किफायती AWD SUV बन जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed