MG Motors के बाद एक और चीनी कंपनी भारत में एंट्री करने जा रही है। हम बात कर रहे हैं चीनी कंपनी Great Wall Motors की, जिसने गुजरात के साणंद में सात हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है। वहीं यह कंपनी जल्द ही अपनी एसयूवी लॉन्च करने जा रही है, जिसका मुकाबला एमजी मोटर्स की MG Hector से तो होगा ही, साथ ही Tata Harrier और Hyundai Creta से भी होगा। जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में...
MG Hector को टक्कर देने आ रही है यह SUV, सस्ते में मिलेंगे Land Rover और Audi के फीचर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रोम का शानदार इस्तेमाल
ग्रेट वॉल मोटर्स अगले साल होने वाले ऑटो एक्सपो में अपनी मिड साइज एसयूवी Haval H6 लॉन्च करने जा रही है। इस प्रीमियम एसयूवी की टक्कर XUV500 से भी होगी। GMV Haval H6 में हेक्टर की तरह ही क्रोम का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके फ्रंट ग्रिल और फॉग लैंप के आसपास क्रोम का शानदार इस्तेमाल मिलेगा। वहीं इसमें एलईडी हेडलैंप और डीआरएल का भी फीचर मिलेगा।
पैनोरैमिक सनरूफ का भी फीचर
वहीं साइड से देखने पर यह किसी यूरोपियन कार की तरह नजर आएगी। इसमें यूरोपियन डिजाइन का इनपुट दिया गया है, साथ ही स्पोर्टी रिअर स्लोपिंग रूफलाइन, साइड क्लैडिंग और बड़े 19 इंच के व्हील मिलेंगे। इसके अलावा इसमें पैनोरैमिक सनरूफ का भी फीचर मिलेगा। पीछे की तरफ इसमें एलईडी टेललैंप्स, बीच में हवल का बैज और स्पोर्टी बंपर के साथ डुअल एग्जास्ट सेटअप मिलेगा।
9.0 इंच का एमपी5 टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सेटअप
इसके इंटीरियर की बात करें, तो इसका इंटीरियर प्रीमियम कारों की तरह डिजाइन किया गया है। लैंड रोवर की तरह लेदर स्टीयरिंग व्हील और ऑडी तरह की एसी वेंट्स दिये गए हैं। इसमें 9.0 इंच का एमपी5 टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सेटअप मिलेगा, हालांकि इसमें एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले का सपोर्ट नहीं दिया जाएगा। इसमें वर्चुअल कॉकपिट सिस्टम के साथह 12.3 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिल सकता है।
डुअल जोन एसी कंट्रोल
बाकी दूसरे फीचर्स की बात करें, तो इसमें डुअल जोन एसी कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल के साथ आठ तरीकों से एडजस्ट हो सकने वाली ड्राइवर सीट मिलेगी। सेफ्टी फीचरर्स की बात करें, तो इसमें 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, 6.0 एयरबैग्स और ISOFIX जैसे फीचर मिलेंगे।