{"_id":"633831f0febfe92c9d660017","slug":"mg-motor-india-launches-mg-zs-ev-excite-base-variant-know-price-features-range-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MG ZS EV: एमजी ने शुरू की ZS EV के सस्ते वैरिएंट की बिक्री, जानें कीमत-फीचर्स, Nexon EV को देगी टक्कर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
MG ZS EV: एमजी ने शुरू की ZS EV के सस्ते वैरिएंट की बिक्री, जानें कीमत-फीचर्स, Nexon EV को देगी टक्कर
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 01 Oct 2022 05:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
MG ZS EV 2022
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ब्रिटिश ऑटोमोबाइल दिग्गज MG की सहायक कंपनी MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने मार्च में भारत में अपडेटेड MG ZS EV (इलेक्ट्रिक वाहन) लॉन्च किया था। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को दो वैरिएंट्स - Excite (एक्साइट) और Exclusive (एक्सक्लूसिव) में पेश किया गया था। उस समय, एसयूवी के सिर्फ टॉप-स्पेक वैरिएंट एक्सक्लूसिव की बिक्री शुरू की गई थी। जबकि बेस मॉडल, एक्साइट को जुलाई में लॉन्च किया जाना था। हालांकि, लॉन्च को थोड़ा और आगे बढ़ा दिया गया था। अब फेस्टिव सीजन से पहले कंपनी ने घोषणा की है कि वह इस महीने एक्साइट वैरिएंट की डिलीवरी शुरू करेगी।
2 of 5
MG ZS EV 2022
- फोटो : MG Motor
कितनी है कीमत
जब इसे आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया था, MG ZS EV Excite बेस ट्रिम की कीमत 21.99 लाख रुपये थी और टॉप-स्पेक Exclusive ट्रिम को 25.88 लाख रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब MG ने अपनी इस इलेक्ट्रिक कार की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। बेस वैरिएंट अब 22.58 लाख रुपये में उपलब्ध है और एक्सक्लूसिव वैरिएंट की कीमत अब 26.49 लाख रुपये कर दी गई है। एक्साइट वैरिएंट अब 59,000 रुपये महंगा हो गया है, और एक्सक्लूसिव ट्रिम 61,000 रुपये महंगा हो गया है।
3 of 5
MG ZS EV 2022
- फोटो : For Reference Only
MG ZS EV एक्साइट और एक्सक्लूसिव ट्रिम्स में 50.3kWh बैटरी पैक मिलता है। कंपनी के मुताबिक यह कार एक बार फुल चार्जिंग पर 461 किमी की ड्राइविंग रेंज देती है। इस इलेक्ट्रिक कार का मोटर 174 bhp का पावर और 280 Nm का पीक टार्क जेनरेट करता है। यह कार 8.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल करने का दावा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
MG ZS EV 2022
- फोटो : MG Motor
बेस वैरिएंट स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, क्लाइमेट कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, रियर एयर कंडीशनिंग वेंट्स और नई आई-स्मार्ट कनेक्टेड कार फीचर्स के साथ आता है। जबकि टॉप-स्पेक एक्सक्लूसिव वैरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, रियर ड्राइवर असिस्ट और अन्य फीचर्स मिलते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
MG ZS EV 2022
- फोटो : MG
MG ZS EV की नई वैरिएंट Mahindra XUV400 और Tata Nexon EV MAX जैसी इलेक्ट्रिक कारों को टक्कर देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।