फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MotoGP Bharat 2023: ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे के लिए जारी की गई ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रूट से बचें

Thu, 21 Sep 2023 02:42 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 21 Sep 2023 02:42 PM IST
विज्ञापन
MotoGP Bharat 2023 Noida Traffic Police issues traffic advisory for Greater Noida, Yamuna Expressway
MotoGP Bharat 2023 - फोटो : For Reference Only
Bharat MotoGP 2023 (भारत मोटोजीपी 2023) से पहले नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने अगले पांच दिनों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। भारत में पहली बार हो रहा यह मोटरस्पोर्ट इवेंट 22 सितंबर से 24 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो भी ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित किया जाएगा, जो बीआईसी के पास है। वीकेंड में दोनों आयोजनों में हजारों विजिटर्स और प्रतिनिधियों के आने की उम्मीद के साथ, पुलिस ने ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे जैसी प्रमुख सड़कों पर भीड़भाड़ से बचने के लिए रेगुलर आने-जाने वालों के लिए एक विस्तृत योजना तैयार की है। इसने इन दिनों के दौरान नोएडा से बाहर जाने वालों के लिए वैकल्पिक मार्ग भी सुझाए हैं।
MotoGP Bharat 2023 Noida Traffic Police issues traffic advisory for Greater Noida, Yamuna Expressway
greater noida expressway - फोटो : For Reference Only
इन रूट से बचें
नोएडा ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक एडवायजरी के मुताबिक, 25 किलोमीटर लंबे नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के साथ-साथ मोटोजीपी कार्यक्रम स्थल बीआईसी तक यमुना एक्सप्रेसवे के 10 किलोमीटर तक वाहन की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। पुलिस ने इन दोनों मार्गों पर बस, ऑटो, ई-रिक्शा और ट्रक जैसे वाणिज्यिक और सार्वजनिक परिवहन वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दिया है। ट्रैफिक की स्थिति और वीआईपी गतिविधियों के आधार पर कारों और दोपहिया वाहनों की एंट्री पर भी प्रतिबंध लग सकता है।
MotoGP Bharat 2023 Noida Traffic Police issues traffic advisory for Greater Noida, Yamuna Expressway
नोएडा एक्सप्रेसवे - फोटो : एएनआई
राष्ट्रपति को गुरुवार को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित किए जाने के साथ, पुलिस ने यात्रियों को दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे के बीच नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से बचने की सलाह दी है।

पुलिस ने सुबह 6 बजे से दिल्ली से नोएडा में भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों की एंट्री बंद कर दी है। भारी वाहनों को डीएनडी फ्लाईवे, चिल्ला रोड, कालिंदी कुंज, न्यू अशोक नगर और झुंडपुरा बॉर्डर का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए प्रतिबंध लागू रहेगा। दोनों एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले प्रमुख चौराहे, परी चौक पर ट्रैफिक की भीड़ की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
MotoGP Bharat 2023 Noida Traffic Police issues traffic advisory for Greater Noida, Yamuna Expressway
MotoGP Bharat 2023 - फोटो : Social Media
बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर मोटोजीपी के वेन्य तक कैसे पहुंचें
नियमित यात्रियों के लिए, या व्यापार मेले या मोटोजीपी कार्यक्रम में यात्रा करने वालों के लिए, एक्सप्रेसवे खुला रहेगा। पुलिस ने मोटोजीपी कार्यक्रम में वाहनों के प्रवेश के लिए एक्सप्रेसवे पर लूप निर्धारित किए हैं। कार्यक्रम स्थल के अंदर जाने के बाद, पुलिस ने वाहनों को पार्क करने के लिए निर्दिष्ट स्थान निर्धारित किए हैं। पार्किंग क्षेत्र में लगभग 22,000 वाहनों को रखने की क्षमता है।
विज्ञापन
MotoGP Bharat 2023 Noida Traffic Police issues traffic advisory for Greater Noida, Yamuna Expressway
Yamuna Expressway - फोटो : अमर उजाला
आगरा और मथुरा से यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए मोटोजीपी कार्यक्रम देखने आने वालों को चपरगढ़ लूप से एक्जिट करने (बाहर निकलने) की सलाह दी गई है। हालांकि, पुलिस भीड़भाड़ को रोकने के लिए शाम को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर वाहनों की एंट्री को प्रतिबंधित कर सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed