{"_id":"637cc1bcf37d26791b662c85","slug":"new-maruti-eeco-2022-launched-in-india-maruti-eeco-new-model-2022-price-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maruti Eeco 2022: पावरफुल इंजन के साथ लॉन्च हुई नई मारुति ईको वैन, देगी ज्यादा माइलेज, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Maruti Eeco 2022: पावरफुल इंजन के साथ लॉन्च हुई नई मारुति ईको वैन, देगी ज्यादा माइलेज, जानें कीमत और फीचर्स
Tue, 22 Nov 2022 06:14 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 22 Nov 2022 06:14 PM IST
विज्ञापन
Maruti Eeco 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने Eeco (ईको) वैन को एक नए और ज्यादा पावरफुल इंजन और बढ़ी हुई माइलेज के साथ लॉन्च किया है। मारुति ने पुराने G12B पेट्रोल इंजन को रिप्लेस कर 2022 Maruti Suzuki Eeco में नए 1.2-लीटर K सीरीज इंजन दिए हैं। नई ईको में सीएनजी का भी ऑप्शन दिया जा रहा है। 2022 Maruti Suzuki Eeco की एक्स-शोरूम कीमतें 5.10 लाख रुपये से शुरू होती है। 2022 मारुति सुजुकी ईको 13 वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें 5-सीटर, 7-सीटर, कार्गो, टूर और एम्बुलेंस शामिल हैं।
Maruti Suzuki eeco
- फोटो : Maruti Suzuki
नई ईको के लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी, मार्केटिंग एंड सेल्स, शशांक श्रीवास्तव ने कहा, "लॉन्च के बाद से, ईको अतीत में 9.75 लाख से ज्यादा मालिकों के लिए एक पसंदीदा और गर्व की पसंद रही है। बीते दशक और अपने सेगमेंट में 93 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ एक निर्विवाद लीडर रही है।"
परिवारों का हिस्सा होने और लाखों उद्यमियों और व्यवसायियों को आजीविका प्रदान करने के कारण, न्यू ईको एक विश्वसनीय और कुशल वाहन बना रहेगा। यह एक आरामदायक, स्टाइलिश और विशाल पारिवारिक वाहन के रूप में ग्राहकों की पसंद की एक बड़ी रेंज को पूरा करेगा, जबकि व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए लचीलापन भी प्रदान करेगा।

Maruti Suzuki EECO CNG
- फोटो : Amar Ujala
ज्यादा पावरफुल
2022 Maruti Eeco का सबसे महत्वपूर्ण अपडेट इसका 1.2-लीटर एडवांस्ड K-सीरीज डुअल जेट, डुअल VVT इंजन है। यह ज्यादा शक्तिशाली और ज्यादा ईंधन-कुशल है और 6000 rpm पर 59.4 kW (80.76 PS) का 10 प्रतिशत ज्यादा पावर और 3000 rpm पर 104.4 Nm (पेट्रोल वेरिएंट के लिए) का टॉर्क आउटपुट जेनरेट करता है।
माइलेज
नई 2022 Maruti Eeco का पेट्रोल वर्जन 25 ज्यादा ईंधन कुशल है और यह 20.20 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देता है। जबकि एस-सीएनजी वर्जन 29 प्रतिशत ज्यादा ईंधन दक्षता का दावा करता है और 27.05 किमी प्रति किलोग्राम तक का माइलेज देता है।

फीचर्स
मारुति सुजुकी ने ईको के इंटीरियर में भी कुछ बदलाव किए हैं। वैन एक नए स्टीयरिंग व्हील और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आती है। इसमें रिक्लाइनिंग फ्रंट सीट्स, बैटरी सेवर फंक्शन के साथ डोम लैंप और एयर-कंडीशनिंग के लिए नए रोटरी कंट्रोल्स भी हैं।

Maruti Eeco By Global NCAP
- फोटो : Global NCAP
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें इंजन इमोबिलाइजर, इल्युमिनेटेड हैजर्ड स्विच, ड्यूल एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, स्लाइडिंग दरवाजों और खिड़कियों के लिए चाइल्ड लॉक, रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।