फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EV: अगस्त में ईयू में बेची गई हर पांचवीं कार फुल इलेक्ट्रिक थीं, जानें अन्य सेगमेंट में कैसी रही बिक्री

Fri, 22 Sep 2023 08:23 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 22 Sep 2023 08:23 PM IST
विज्ञापन
Over one in five new cars sold in the European Union in August was fully electric
Kia EV6 Electric Car - फोटो : Kia
यूरोपीय ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एसीईए) के ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि अगस्त में यूरोपीय संघ में बेची गई पांच नई कारों में से एक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक थी, क्योंकि शून्य-उत्सर्जन मॉडल की बिक्री दोगुनी से अधिक हो गई।


एसीईए ने कहा कि अगस्त में यूरोपीय संघ में पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मॉडल की बिक्री 21 प्रतिशत रही। यह पहली बार है जब उन्होंने कुल बिक्री का पांचवां हिस्सा से अधिक बनाया है।
Over one in five new cars sold in the European Union in August was fully electric
Hyundai Ioniq 6 Electric Car - फोटो : Hyundai
2023 के पहले आठ महीनों में, यूरोपीय संघ (ईयू) में लगभग 1 मिलियन (10 लाख) फुल-इलेक्ट्रिक कारें बेची गईं।

कुल मिलाकर, अगस्त में यूरोपीय संघ की कारों की बिक्री 21 प्रतिशत बढ़ी, जो आम तौर पर कारों की बिक्री के लिए एक धीमा महीना है। जिससे बिक्री में बढ़ोतरी का यह लगातार तेरहवां महीना है क्योंकि ऑटो उद्योग महामारी से संबंधित सप्लाई चेन के मुद्दों से उबर गया है।
Over one in five new cars sold in the European Union in August was fully electric
Electric Car - फोटो : For Reference Only
अगस्त 2022 की तुलना में इस साल अगस्त के महीने में पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार की बिक्री दोगुनी से अधिक 165,165 यूनिट्स हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Over one in five new cars sold in the European Union in August was fully electric
New Volvo XC40 T5 plug in hybrid - फोटो : For Reference Only
अगस्त में इंटरनल कंब्शन मॉडल की बिक्री 50 प्रतिशत से कम रही। प्लग-इन हाइब्रिड - जिसमें एक इंजन और एक चार्ज करने योग्य बैटरी दोनों शामिल हैं - ने बिक्री का 7.4 प्रतिशत हिस्सा बनाया। जबकि फुल हाइब्रिड - एक बड़ी बैटरी के साथ जो इंजन द्वारा चार्ज होती है, न कि प्लग कर बाहर से - 23.9 प्रतिशत बिक्री हुई।
विज्ञापन
Over one in five new cars sold in the European Union in August was fully electric
Volkswagen ID.7 Electric Car - फोटो : Volkswagen
बिक्री में डीजल मॉडलों की हिस्सेदारी महज 12.5 प्रतिशत रही। हाल ही में 2015 तक नई कारों की बिक्री में डीजल वाहनों की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से ज्यादी थी।

एसीईए ने कहा, यूरोप की टॉप कार विक्रेता, फॉक्सवैगन ने अगस्त में बिक्री में 21.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की। स्टेलेंटिस और रेनो की बिक्री में क्रमशः 6.4 प्रतिशत और 22.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed