देश की दूसरे नंबर की कार निर्माता कंपनी ह्यूंदै ने हाल ही में अपनी सब कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू को इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन यानी iMT गियरबॉक्स के साथ लॉन्च किया है, इस सेगमेंट में इस फीचर के साथ आऩे वाली यह पहली कार है, इसके बाद ह्यूंदै की ही दूसरी सहायक कंपनी किआ मोटर्स अपनी छोटी एसयूवी किआ सोनेट को इस फीचर के साथ लॉन्च करेगी। लेकिन क्या इस फीचर के साथ आपको ये गाड़ी लेनी चाहिए और कितना कामयाब है कि iMT फीचर...
क्यों खरीदें बिना क्लच वाली Hyundai Venue iMT, यहां पढ़ें इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किस वैरिएंट में मिलेगा
ह्यूंदै वेन्यू 1.0 लीटर टर्बो वैरिएंट में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ क्लच-बाई-वायर सिस्टम दिया गया है। 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन के मुकाबले इसे SX और SX (O) वैरिएंट्स में उतारा गया है। खास बात यह है कि कंपनी ने इस फीचर को मैनुअल ट्रासंमिशन और डुअल क्लच ट्रांसमिशन के बीच उतारा है।
क्या है iMT
अगर आप महंगा 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन नहीं खररीदना चाहते हैं, और मैनुअल ट्रांसमिशन में ही बिना क्लच का फीचर चाहिए तो iMT को प्राथमिकता दे सकते हैं। इसमें सिर्फ ब्रेक और एक्सीलरेटर दो पैडल ही मिलेंगे, इसे मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स सेटअप का हाइब्रिड कहा जा सकता है। वहीं यह पूरी तरह से ऑटोमैटिक नहीं होगा, क्योंकि ड्राइवर को अभी भी गियर को मैनुअली शिफ्ट करना होगा, जैसे कि सामान्य गियरबॉक्स में होता है।
कैसे काम करेगा iMT
सामान्य मैनुअल गियर बॉक्स के मुकाबले इसमें अंतर सिर्फ इतना होगा कि इसमें क्लच पेडल नहीं मिलेगा। बल्कि इसकी जगह इसमें इनटेंशन सेंसर लगे होंगे, जो ड्राइवर के गियर बदलने के बारे में ट्रांसमिशन कंट्रोल यूनिट (टीसीयू) को सूचित करेंगे। जिसके बाद जैसे ही ड्राइवर गियर बदलेगा टीसीयू हाइड्रोलिक एक्चुएटर को क्लच प्लेट को डिस्चार्ज करने का संकेत देगा।
ये हैं पांच सवाल और उनके जवाब
क्या इसमें किसी प्रकार के क्लच के इस्तेमाल की जरूरत पड़ेगी?
iMT वैरिएंट में तीसरा यानी क्लच पैडल नहीं होता है, इसकी बजाय इसमें ऑटोमैटिक सैंसर दिए होते हैं, जिनकी मदद से आप पहले से छठवें गियर तक शिफ्ट कर सकते हैं। कुल मिला कर ये मैनुअल और ऑटोमैटिक के बीच की टेक्नोलॉजी है।
क्या कार धीमी चलाने पर इस पर कोई असर पड़ता है?
क्लच का काम होता है इंजन को बंद होने से रोकने के लिए उसे इंगेज रखना। गियर सिस्टम ड्राइवर को हाथों में होता है, कार तब तक फ्रीव्हील रहेगा, जब तक आप सही गियर नहीं डालते हैं। आप अपशिफ्ट या डाउनशिफ्ट में गाड़ी चला सकते हैं। ध्यान रखें केवल पैडल खत्म हुआ है, फंक्शन वैसे ही रहेगा।
क्या इसमें क्लच सिस्टम जल्दी खराब होगा?
ऐसा बिल्कुल नहीं है। जैसे आप सामान्य मैनुअल गियर वाली कार चलाते हैं, ठीक वैसे ही इस सिस्टम में गियरशिफ्ट करेंगे। आम मैनुअल सिस्टम में आमतौर पर लोग क्लच पर रख कर कार चलाते हैं, जिससे क्लच सिस्टम जल्दी खराब होता है, लेकिन इसमें ऐसा नहीं है, क्योंकि इसमें क्लच पैडल का ऑप्शन ही नहीं दिया गया है।
क्या ढलान पर ड्राइविंग करने में ये सिस्टम सुरक्षित है?
जैसा कि इस सिस्टम का नाम है इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन, तो यह ढलान से उतरते वक्त स्पीड को स्पीड को ऑटोमैटिक नियंत्रित करता है। इससे गाड़ी पार्क करने में भी कोई दिक्कत नहीं पेश होती है।
क्या मैं तेजी से गियर बदल सकता हूं?
ये आपकी ड्राइविंग पर निर्भर पर करता है। अगर आप आराम से ड्राइव करते हैं, तो इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन शानदार तरीके से काम करता है। लेकिन अगर आप रेसिंग ड्राइवर की तरह स्पीड में गियर बदलना चाहते हैं, तो शायद ये उस तरीके से बेहतरीन काम नहीं करेगा।