{"_id":"62600162791a3d59c17b79c0","slug":"royal-enfield-meteor-350-color-options-royal-enfield-meteor-350-new-model-2022-price-royal-enfield-bikes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2022 Royal Enfield Meteor 350: तीन नए रंगों के साथ लॉन्च हुई रॉयल एनफील्ड की ये बाइक, जानें नई कीमतें और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
2022 Royal Enfield Meteor 350: तीन नए रंगों के साथ लॉन्च हुई रॉयल एनफील्ड की ये बाइक, जानें नई कीमतें और फीचर्स
Wed, 20 Apr 2022 06:34 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 20 Apr 2022 06:34 PM IST
विज्ञापन
Royal Enfield Meteor 350
- फोटो : Royal Enfield
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने 2022 Meteor 350 क्रूजर मोटरसाइकिल को नए कलर स्कीम के साथ लॉन्च किया है। एंट्री-लेवल फायरबॉल ट्रिम को दो नए रंग - ब्लू और मैट ग्रीन मिलते हैं, जबकि टॉप-एंड सुपरनोवा वैरिएंट को नए रेड कलर विकल्प में पेश किया गया है। इन नए रंगों के साथ ही Meteor 350 मोटरसाइकिल की मौजूदा रंगों के साथ बिक्री जारी रहेगी।
Royal Enfield Meteor 350
- फोटो : Royal Enfield
जानें नई कीमतें
नए रंग विकल्पों के अलावा, रॉयल एनफील्ड ने Meteor 350 क्रूजर मोटरसाइकिल की कीमतों में बढ़ोतरी भी की गई है। नई RE Meteor 350 के तीनों वैरिएंट 4,224 रुपये महंगे हो गए हैं। मोटरसाइकिल लाल, नीले, पीले, भूरे और काले रंग में भी उपलब्ध है। सिर्फ Meteor 350 ही नहीं, रॉयल एनफील्ड ने हिमालयन स्क्रैम 411 और हिमालयन एडवेंचर मोटरसाइकिल की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है।

| RE METEOR 350 वैरिएंट | कीमत (रुपये) |
| Fireball | 2,05,844 |
| Stellar | 2,11,924 |
| Supernova | 2,22,061 |
Royal Enfield Meteor 350
- फोटो : Royal Enfield
इंजन और पावर
Royal Enfield Meteor 350 में G-सीरीज का 349 सीसी, 4-स्ट्रोक, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है। इसका इंजन 20.4 PS की मैक्सिमम पावर और 27 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें इलेक्ट्रिक फ्यूल इंजेक्शन (EFI) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। Royal Enfield Meteor 350 का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Royal Enfield Meteor 350
- फोटो : Royal Enfield
सस्पेंशन और ब्रेकिंग
Royal Enfield Meteor 350 के फ्रंट में 41 मिलीमीटर का फॉर्क्स टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में ट्विन ट्यूब इमल्शन शॉक अब्जॉर्बर के साथ 6-स्टेप एडजस्टेबल प्रीलोड सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग फीचर की बात करें तो इसके फ्रंट में 300 मिलीमीटर और रियर में 270 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया है। सुरक्षा के लिए इसमें डुअल चैनल ABS फीचर दिया गया है।

शानदार फीचर्स
इस मोटरसाइकिल में कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। इसमें एलईडी डीआरएल के साथ रेट्रो-स्टाइल वाले सर्कुलर हेडलैंप, पीनट शेप का फ्यूल टैंक, आकर्षक रियर फेंडर, बड़ी विंडस्क्रीन, एलईडी टेललैंप और एक यूएसबी चार्जर मिलता है। यह टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के लिए रॉयल एनफील्ड के ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम के साथ आता है। टॉप-स्पेक सुपरनोवा में एक विंडस्क्रीन और एक पैसेंजर बैकरेस्ट है।