फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skoda Kushaq: स्कोडा ने लॉन्च की नई दमदार एसयूवी, जानें कीमत, Creta and Seltos को देगी टक्कर

Mon, 28 Jun 2021 01:08 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 28 Jun 2021 01:08 PM IST
विज्ञापन
skoda kushaq 2021 launched in India Know Price specifications features and all details skoda auto
Skoda Kushaq SUV Production - फोटो : Skoda
Skoda Auto (स्कोडा ऑटो) ने सोमवार को भारत में अपनी बहुप्रतिक्षित एसयूवी Kushaq (कुशाक) को लॉन्च कर दिया है। स्कोडा कुशाक कुल तीन वेरिएंट्स - एक्टिव, एम्बिशन और स्टाइल के साथ फिलहाल एक इंजन विकल्प के साथ लॉन्च की गई है। चेक कार निर्माता कंपनी ने हाल ही में कहा था कि Skoda Kushaq एसयूवी की डिलीवरी जुलाई से शुरू हो जाएगी। Skoda Kushaq का उत्पादन कंपनी की पुणे स्थित चाकन प्लांट में किया जा रहा है। यह मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) और Kia Seltos (किआ सेल्टोस) जैसी लोकप्रिय कारों को एक बड़ी चुनौती पेश कर सकती है। 'कुशाक' नाम का मतलब ही 'राजा' या 'सम्राट' होता है। लेकिन यह कार की अपनी क्षमताएं और परफॉर्मेंस होगी जो वास्तव में यह साबित करेगी कि यह अपने सेगमेंट में क्या स्थान हासिल करती है। 


स्कोडा ने भारत में अपनी ऑल-न्यू 5-सीटर 2021 Kushaq (कुशाक) एसयूवी के प्रोडक्शन वर्जन को मार्च में एक ग्लोबल प्रीमियर के दौरान पेश किया था। हालांकि, जैसे-जैसे कोविड-19 मामले तेजी से बढ़ते रहे, कार निर्माता को कुशाक की लॉन्चिंग को रोकना पड़ा। यहां जानते हैं इस नई एसयूवी की खास बातें। 
 
skoda kushaq 2021 launched in India Know Price specifications features and all details skoda auto
skoda kushaq - फोटो : skoda
इंजन और पावर
नई 2021 Skoda Kushaq कार दमदार पेट्रोल इंजन में मिलेगी। कार को दो इंजन विकल्पों के साथ पेश किया जाना था। फिलहाल यह एसयूवी सिर्फ 1.0-लीटर इंजन के साथ पेश की गई है। 1.5-लीटर TSI मोटर को एक महीने बाद जुलाई में उतारा जाएगा। दोनों इंजन को स्थानीय रूप से बनाया गया है। 1.0-लीटर 3-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 115 PS का पावर और 175 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क-कनवर्टर गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। वहीं ज्यादा पावरफुल 1.5 लीटर TSI 4-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 150 PS का पावर और अधिकतम 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। 
skoda kushaq 2021 launched in India Know Price specifications features and all details skoda auto
2021 Skoda Kushaq - फोटो : Skoda
लुक और डिजाइन
2021 Skoda Kushaq एसयूवी के बेहद खास फ्रंट लुक और बड़े बोनट की वजह से इसमें और Skoda SUV (स्कोडा एसयूवी) फैमिली की गाड़ियों के बीच काफी समानता है। नई Skoda Kushaq का लुक काफी बोल्ड और मॉडर्न है। इसके चौड़े ग्रिल में बहुत शानदार दोहरे स्लैट्स लगे हैं, फ्रेम और स्लैट्स, दोनों लीड क्रिस्टल से बने हैं और बेहद आकर्षक एलईडी रोशनी से तो उनकी खूबसूरती और निखर जाती है। दो- भागों में बंटे एलईडी हेडलाइट्स की बनावट पूरी तरह क्रिस्ट की है। इसका ऊपरी हिस्सा स्कोडा ग्रिल को छूता है, और इसमें लगे बेहद खूबसूरत ग्लास एलिमेंट्स एलईडी डिप्ड बीम, एलईडी हाई बीम और एल-आकार का एलईडी मॉड्यूल बनाते हैं, जो दिन में इस्तेमाल होने वाली लाइट्स और इंडिकेटर्स के लिए है। इसके नीचे एलईडी फॉग लाइट्स लगाए गए हैं। नक्काशीदार बंपर के ऊपरी हिस्से की बारीकियों को और बेहतर बनाया गया है जिसका रंग गाड़ी की बॉडी की तरह ही है, और इसमें अधिक चौड़े, क्रिस्टलीय, जालीदार एयर इनलेट लगे हैं। निचले हिस्से में बेहद मजबूत, एल्यूमीनियम फ्रंट स्पॉइलर लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
skoda kushaq 2021 launched in India Know Price specifications features and all details skoda auto
Skoda Kushaq SUV Production - फोटो : Skoda
दमदार फीचर्स
नई कुशाक एसयूवी के इंटीरियर की बात करें तो इसमें एक काफी बड़ा और स्पेसियस केबिन मिलता है। जिसमें एक 10-इंच डिजिटल इंट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके अलावा इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और बहुत कुछ मिलता है। सेंट्रल एसी वेंट टचस्क्रीन के नीचे दी गई हैं, जिसके नीचे फेदर-टच एचवीएसी कंट्रोल मौजूद हैं। इसके साथ ही एंबिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, वायरलेस चार्जिंग, कूल्ड ग्लव बॉक्स, 6-स्पीकर और एक 50w सबवूफर, इंटरनल मेमोरी स्टोरेज, वायरलेस स्मार्टलिंक, एंड्रॉइड ऑटो, एपल कारप्ले, टाइप-सी यूएसबी पोर्ट और माय स्कोडा कनेक्ट एप जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

सेफ्टी फीचर्स
Kushaq के टॉप-स्पेक में 6-एयरबैग, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, ऑटो हेडलैंप और वाइपर, और एक मल्टी-कॉलिजन ब्रेकिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं। 
विज्ञापन
skoda kushaq 2021 launched in India Know Price specifications features and all details skoda auto
2021 Skoda Kushaq - फोटो : Skoda
रंग, साइज और कीमत
नई 2021 Skoda Kushaq को पांच कलर ऑप्शन- कैंडी व्हाइट, ब्रिलिएंट सिल्वर, कार्बन स्टील, हनी ऑरेंज, टॉर्नेडो रेड में पेश किया गया है। स्कोडा कुशाक के टॉप वेरिएंट में 17-इंच के अलॉय व्हील्स मिलेंगे। वहीं लोअर वेरिएंट्स में 16-इंच के व्हील्स दिए गए हैं। नई 2021 कुशाक का ग्राउंड क्लीयरेंस 188 mm और और व्हीलबेस 2,651 mm है। कार निर्माता का दावा है कि यह इस सेगमेंट की कारों में सबसे ज्यादा है। इस कार की लंबाई 4,225 mm, चौड़ाई 1,760mm और ऊंचाई 1,612 mm है। इसमें 385 लीटर का बूट स्पेस मिलता है जिसे 1,405 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। भारतीय बाजार में Skoda Kushaq की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.50 लाख रुपये रखी गई है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 17.60 लाख रुपये है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed