फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tesla Cars: टेस्ला ने अपने कारों के दाम में की कटौती, जानें नई कीमतें

Sat, 20 Apr 2024 10:03 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 20 Apr 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
Tesla Car price cut in US Tesla Cars price drop 2024
Tesla Model Y Electric Car - फोटो : Tesla
टेस्ला ने अपने Model Y, Model X और Model S वाहनों की कीमतों में लगभग 2,000 डॉलर प्रति वाहन की कटौती का एलान किया है। यह घोषणा कंपनी की कमाई संबंधी घोषणा से ठीक पहले आई है, जो 23 अप्रैल को होनी थी। एलन मस्क को भी 22 अप्रैल को भारत आना था। हालांकि, अब उनकी भारत यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि मस्क भारत दौरे के दौरान 2-3 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा करेंगे।
Tesla Car price cut in US Tesla Cars price drop 2024
Tesla Model 3 - फोटो : Tesla
अब Model Y की शुरुआती कीमत बेस रियर-व्हील ड्राइव पावरट्रेन के लिए 42,990 डॉलर है। जबकि लॉन्ग रेंज और परफॉर्मेंस वेरिएंट की कीमत क्रमशः 47,990 डॉलर और 51,490 डॉलर है। वहीं, Model S के डुअल मोटर ऑल-व्हील ड्राइव वर्जन की कीमत 72,990 डॉलर है और ट्राई-मोटर प्लेड वर्जन की कीमत 87,990 डॉलर है। आखिर में, Model X है, जिसके लिए ग्राहकों को मानक डुअल मोटर ऑल-व्हील ड्राइव वर्जन के लिए 77,990 डॉलर और ट्राई-मोटर प्लेड के लिए 92,990 डॉलर का भुगतान करना होगा।
Tesla Car price cut in US Tesla Cars price drop 2024
Elon Musk Tesla Car - फोटो : Social Media
टेस्ला उत्तरी अमेरिका ने भी सोशल मीडिया एक्स में एक पोस्ट में कहा कि वह 30 अप्रैल के बाद सभी बाजारों में अपने रेफरल कार्यक्रम लाभों को खत्म कर देगा। इस कार्यक्रम ने मौजूदा ग्राहकों के रेफरल के जरिए नए खरीदारों को अतिरिक्त प्रोत्साहन हासिल करने में मदद की। टेस्ला इस रणनीति का इस्तेमाल अब काफी लंबे समय से कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tesla Car price cut in US Tesla Cars price drop 2024
Tesla Service Center - फोटो : iStock
इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर निर्माता कंपनी ने हाल ही में अपने साइबरट्रक के लिए एक्सेलरेटर पेडल में खराबी के चलते रिकॉल जारी किया था। नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन के साथ दाखिल एक रिपोर्ट के अनुसार, पेडल के ऊपर स्थित एक्सेलरेटर पेडल पैड अलग हो सकता है। जिससे वह ऊपर की ओर खिसक सकता है और फुटवेल एरिया के ट्रिम के साथ फंस सकता है।
 
विज्ञापन
Tesla Car price cut in US Tesla Cars price drop 2024
Tesla Cybertruck - फोटो : Tesla
NHTSA ने कहा कि सोमवार तक, टेस्ला को इस मुद्दे से संबंधित किसी भी टक्कर, चोट या मौत की जानकारी नहीं थी। ग्राहक अपने साइबरट्रक को नजदीकी सर्विस सेंटर पर ले जा सकते हैं। ताकि नया एक्सेलरेटर पेडल कंपोनेंट फिट किया जा सके। टेस्ला ने कहा है कि एक्सेलरेटर पेडल असेंबली का रिप्लेसमेंट बिना किसी शुल्क के किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed