{"_id":"6364e4eb21da5e2f7e597f08","slug":"top-selling-suv-in-october-2022-top-10-suv-sales-in-october-2022-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top 10 SUV: ये हैं अक्तूबर में बिकने वाली टॉप-10 एसयूवी, बिक्री सूची में बड़ा उलटफेर, नेक्सन फिर बनी सरताज","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Top 10 SUV: ये हैं अक्तूबर में बिकने वाली टॉप-10 एसयूवी, बिक्री सूची में बड़ा उलटफेर, नेक्सन फिर बनी सरताज
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 04 Nov 2022 04:33 PM IST
विज्ञापन
Tata Nexon
- फोटो : Tata Motors
त्योहारी सीजन के दौरान बेची गई एसयूवी की संख्या के कारण अक्तूबर भारत में ज्यादातर कार निर्माताओं के लिए एक बेहद फायदेमंद महीना साबित हुआ। देश में बिकने वाले सभी बॉडी टाइप्स के वाहनों में SUV सेगमेंट की अब सबसे ज्यादा हिस्सेदारी है। इसलिए, इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल कार निर्माता की स्थिति को भी मजबूत बनाने में मदद करते हैं। Tata Nexon (टाटा नेक्सन) एसयूवी की लोकप्रियता की बदौलत, इस समय टॉप पर पहुंचने की दौड़ टाटा मोटर्स और अन्य वाहन निर्माताओं के बीच है। सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी अक्तूबर में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी के रूप में उभरी है, जिसने अपनी सबसे नजदीकी प्रतिद्वंद्वी मारुति ब्रेजा से ये ताज वापस छीना है। यहां हम आपको बता रहे हैं अक्तूबर में भारत में बिकने वाली टॉप 10 एसयूवी कारों के बारे में।
Trending Videos
Tata Nexon EV Jet Edition
- फोटो : Tata Motors
Tata Nexon
कुछ महीनों के लिए मारुति सुजुकी ब्रेजा के न्यू जेनरेशन मॉडल से अपनी टॉप पोजिशन छिन जाने के बाद, टाटा नेक्सन भारत में एसयूवी सेगमेंट में एक बार फिर लीडर बन गई है। Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने पिछले महीने Nexon एसयूवी की 13,767 यूनिट्स की बिक्री की, जिसमें पिछले साल अक्तूबर की तुलना में बिक्री में 20 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल आया। हालांकि, सितंबर की तुलना में संख्या थोड़ी कम है जब टाटा ने 14,518 यूनिट्स बेचीं।

Hyundai Creta
- फोटो : Agency (File Photo)
Hyundai Creta
ह्यूंदै की फ्लैगशिप एसयूवी Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) भारत में टॉप-5 एसयूवी में से एक पर बनी रहती है। बिक्री के मामले में इसकी निरंतरता ने इसे अक्तूबर में सूची में दूसरे नंबर पर पहुंचा दिया है। कोरियाई कार निर्माता ने सितंबर में इसकी 12,866 यूनिट्स की बिक्री की थी, जबकि पिछले महीने 11,880 यूनिट्स की बिक्री हुई। पिछले साल अक्तूबर में ह्यूंदै ने इस साल के त्योहारी महीने में बेची गई क्रेटा की तुलना में लगभग आधी संख्या बेची थी।

Tata Punch
- फोटो : Tata Motors
Tata Punch
एसयूवी के बीच एक खास सेगमेंट में होने के बावजूद, बड़े और बेहतर मॉडलों की भीड़ में Tata Punch (टाटा पंच) अक्तबूर में भी अपने लिए एक खास जगह बनाने में कामयाब रही। लॉन्चिंग के एक साल बाद भी, टाटा पंच एसयूवी भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले उत्पादों में से एक बना हुआ है। अक्तूबर में टाटा मोटर्स ने पंच की 10,982 यूनिट्स बेचीं। जबकि सितंबर में यह संख्या इससे भी ज्यादा 12,251 यूनिट्स थी।

2022 Maruti Suzuki Brezza
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Brezza
अगस्त और सितंबर में नंबर एक स्थान पर पहुंचने वाली न्यू जेनरेशन ब्रेजा अक्तूबर की सूची में फिसलकर चौथे नंबर पर आ गई है। त्योहारी महीने के दौरान मारुति ने ब्रेजा की 9,941 यूनिट्स डिलीवर की, जो पिछले महीने बेची गई 15,445 यूनिट्स से कम है। हालांकि, कम बिक्री के आंकड़े सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी के लिए लंबी वेटिंग पीरियड के कारण भी हो सकते हैं।