{"_id":"616fbb289d93ee5d3a72ade6","slug":"toyota-innova-crysta-limited-edition-2021-launched-in-india-toyota-kirloskar-motor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Toyota Innova Limited Edition: त्योहारों के मौके पर इनोवा क्रिस्टा का लिमिटेड एडिशन पेश, कई एडवांस्ड फीचर्स से लैस","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Toyota Innova Limited Edition: त्योहारों के मौके पर इनोवा क्रिस्टा का लिमिटेड एडिशन पेश, कई एडवांस्ड फीचर्स से लैस
Wed, 20 Oct 2021 12:16 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:16 PM IST
विज्ञापन
Toyota Innova Crysta Limited Edition
- फोटो : Toyota Kirloskar Motor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारों के इस मौसम को और आकर्षक बनाने के लिए Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) (टीकेएम) ने Innova Crysta Limited Edition (टोयोटा इनोवा क्रिस्टा लिमिटेड एडिशन) लॉन्च किया है। इसमें कई नई टेक्नालॉजी खासियतें हैं जो गुणवत्ता मजबूती और विश्वसनीयता की इसकी मौजूदा विरासत को उत्साहवर्धक और मजेदार बनाती हैं। विशिष्टता और सुविधा पेश करने के लिए डिजाइन किए गए इस पूरे पैकेज को इस तरह से तैयार किया गया है कि मशहूर एमपीवी की व्यवहार्यता और उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर किया जा सके।
मिलते हैं ये खास फीचर्स
Toyota Innova Crysta Limited Edition
- फोटो : Toyota Kirloskar Motor
अपडेट किए गए इनोवा क्रिस्टा लिमिटेड एडिशन मॉडल में कुछ नए प्रमुख फीचर्स को शामिल किया गया है जिसमें ये खास हैं -
- मल्टी टेरेन मोनिटर (360-डिग्री कैमरा) - पार्किंग की आसानी के लिए या असमान क्षेत्र में चलने के लिए कार को ऊपर से देखने का अनुभव
- हेड अप डिसप्ले (एचयूडी) – चालक आगे सड़क पर ध्यान केंद्रित रखने के साथ आंखों की ऊंचाई के स्तर पर सारी सूचनाएं प्राप्त कर सकता है।
- टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम - टायर में हवा का दबाव प्रदर्शित करता रहता है ताकि हर समय टायर में हवा का दबाव ठीक रहे।
- वायरलेस चार्जर – सुविधाजनक रूप दूसरी पंक्ति में रखा गया है ताकि आपके फोन का चार्ज कभी खत्म नहीं हो।
- दरवाजे के किनारे पर लाइट – स्वागत करने और मूड सेट करने के लिए 16 शानदार रंगों में
- एयर आयोनाइजर – केबिन के अंदर साफ और ताजी हवा से हर समय ताजगी महसूस करने के लिए
Toyota Innova Crysta Limited Edition
- फोटो : Toyota Kirloskar Motor
इनोवा की जानी-मानी क्षमताएं तुलना से आगे की हैं और यही इस एमपीवी को अपने साथ वालों के ही समूह में रखती हैं। इसका शानदार इंटीरियर लक्जरी और उत्कृष्टता से भरा-पूरा है जबकि बाहरी डिजाइन से इसके प्रभुत्व का पता चलता है। खासतौर से डिजाइन किए गए इसके सामने के ग्रिल और बंपर के कारण सड़क पर इसकी उपस्थिति को समझने में कोई गलती नहीं हो सकती है और यह इसे दूसरों के मुकाबले मीलों आगे ले जाता है। सीमित एडिशन की खासियतें और इनकी उपलब्धता डीलरशिप पर स्टॉक रहने तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Toyota Innova Crysta Limited Edition
- फोटो : Toyota Kirloskar Motor
इस पेशकश के बारे में बताते हुए टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के एसोसिएट जनरल मैनेजर (एजीएम) सेल्स एंड स्ट्रैटेजिक मार्केटिंग श्री वी वाइजलाइन सिगामनी ने कहा, "इनोवा पेश किए जाने के समय से ही एमपीवी वर्ग में निर्विवाद रूप से अग्रणी रहा है और इस तरह यह हमारे प्रमुख उत्पादों में एक है। हमलोगों ने इनोवा क्रिस्टा की 100 खासियतों को लाने के लिए एक अभियान की योजना बनाई है। इनमें टेक्नालॉजी, लक्जरी, बेजोड़ आराम, सुविधा टोयोटा की गुणवत्ता, मजबूती और विश्वसनीयता शामिल है। इस तरह अपने वर्ग में यह अपनी सर्वोच्च स्थिति की पुष्टि करती है। हमारी हमेशा से यह कोशिश रही है कि अपने उत्पादों को लगातार अपग्रेड किया जाए और यह उभरती प्रवृत्तियों, आवाजाही की जरूरतें और ग्राहकी प्राथमिकता के अनुसार हो।"
विज्ञापन
Toyota Innova Crysta
- फोटो : Toyota Kirloskar Motor
उन्होंने कहा, "इनोवा क्रिस्टा लिमिटेड (स्पेशल फेस्टिवल ऑफर) को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि अपनी विशिष्टता की पेशकश कर सके जो टेक्नालॉजी और सुविधा का उपयुक्त मेल है। यह यात्रा की आवश्यकताओं का पूरक है यात्रा रोज की हो या सप्ताहांत की लंबी यात्रा हो। इस पैकेज को त्योहारों के मौके पर खासतौर से पेश किया गया है और यह ग्राहक सबसे पहले की हमारी परंपरा के अनुकूल है। इसके अलावा, हम अपने 9 लाख से ज्यादा निष्ठावान ग्राहकों का उनकी सहायता और विश्वास के लिए आभार जताना चाहेंगे।"