फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Nexa Cars: सितंबर में नेक्सा की कारों पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, बचा सकते हैं 48 हजार रुपये

Thu, 08 Sep 2022 05:29 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 08 Sep 2022 05:29 PM IST
सार

मारुति की प्रीमियम डीलरशिप ब्रॉन्ड नेक्सा के कई मॉडल्स पर इस महीने में बढ़िया डिस्काउंट मिल रहा है। सियाज, इग्निस पर कंपनी की ओर से ऑफर दिया जा रहा है लेकिन बलेनो और एक्सएल6 पर डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।  

विज्ञापन
up to rs 48000 benefits on select nexa cars this september ciaz ignis baleno XL6
मारुति की नेक्सा कारों पर डिस्काउंट - फोटो : Maruti Suzuki
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता अपने नेक्सा शोरूम के जरिये बेचे जाने वाले कई मॉडल्स पर सितंबर महीने में डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस लिस्ट में बलेनो और एक्सएल6 को शामिल नहीं किया गया है। ऑफर सिर्फ सियाज और इग्निस पर दिए जा रहे हैं। यहां देखें मारुति की किस कार पर कितना डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी की ओर से ये डिस्काउंट ऑफर्स सिर्फ दिल्ली एनसीआर में मान्य हैं।  

 

मारुति इग्निस 

up to rs 48000 benefits on select nexa cars this september ciaz ignis baleno XL6
मारुति इग्निस - फोटो : Maruti Suzuki
इग्निस पर मारुति 48 हजार रुपये का अधिकतम डिस्काउंट इस महीने में दे रही है। कार के मैनुअल ट्रांसमिशन पर 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 18 हजार रुपये के अतिरिक्त ऑफर (नौ सितंबर तक के लिए मान्य हैं), एक्सचेंज ऑफर में 15 हजार रुपये और कॉर्पोरेट डिस्काउंट के तौर पर पांच हजार रुपये ऑफर किए जा रहे हैं। कार के एजीएस वैरिएंट पर किसी तरह का कैश डिस्काउंट और अतिरिक्त डिस्काउंट नहीं है लेकिन इसपर एक्सचेंज ऑफर के 15 हजार रुपये और कॉर्पोरेट डिस्काउंट के तौर पर पांच हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। मारुति इस कार के कई वैरिएंट के साथ नो एक्स्ट्रा कॉस्ट पर एनिवर्सरी एडिशन की भी पेशकश करती है। मारुति सुजुकी इग्निस की कीमत 5.35 लाख रुपये से 7.72 लाख रुपये एक्स शोरूम के बीच है। अगस्त 2022 में कंपनी ने इग्निस की 5746 यूनिट्स की बिक्री की थी जबकि 2021 में इसी अवधि में 2053 कारों की बिक्री हुई थी।  
 

मारुति सियाज 

up to rs 48000 benefits on select nexa cars this september ciaz ignis baleno XL6
मारुति सियाज - फोटो : Maruti Suzuki
अपनी प्रीमियम सेडान कार सियाज के सभी वैरिएंट्स पर कंपनी 30 हजार रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इनमें 25 हजार रुपये तक का एक्सचेंज और पांच हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। मारुति सियाज़ की कीमत 8.99 लाख रुपये से 11.98 लाख रुपये एक्स शोरूम के बीच है। इस कार में कंपनी 1462 सीसी का के15 स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन ऑफर करती है जिससे 20 किलोमीटर प्रति लीटर से ज्यादा की एवरेज मिलती है। अगस्त 2022 में कंपनी ने सियाज की 1516 यूनिट्स की बिक्री की थी जबकि 2021 में इसी अवधि में 2146 कारों की बिक्री हुई थी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed