{"_id":"62594974ed14184b464c7c1f","slug":"upcoming-honda-suv-cars-in-india-japanese-carmaker-honda-developing-new-suv-specifically-for-indian-markets","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Honda SUV: होंडा ला रही है नई एसयूवी, खास तौर से भारतीय बाजार के लिए कर रही है तैयार","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Honda SUV: होंडा ला रही है नई एसयूवी, खास तौर से भारतीय बाजार के लिए कर रही है तैयार
Fri, 15 Apr 2022 04:01 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 15 Apr 2022 04:01 PM IST
विज्ञापन
Honda HR-V
- फोटो : For Refernce Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापानी कार निर्माता Honda (होंडा) खास तौर से भारतीय बाजारों के लिए एक एसयूवी बना रही है। कार निर्माता ने पहले कहा था कि वह इस साल भारतीय ग्राहकों के लिए नई एसयूवी पेश कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी प्लान में थोड़े बदलाव की घोषणा की है। इस एसयूवी के अब अगले साल सड़कों पर उतरने की उम्मीद है। होंडा ने गुरुवार को Honda City e:HEV Hybrid (होंडा सिटी ई: एचईवी हाइब्रिड) सेडान को पेश करने के बाद यह घोषणा की है।
Honda City Hybrid 2022
- फोटो : Honda
Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) के सीईओ और अध्यक्ष, ताकुया त्सुमुरा ने समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ एक इंटरव्यू के दौरान कहा, "हम बाजार की रफ्तार (एसयूवी की ओर) देख रहे हैं। यह एक वैश्विक घटना है इसलिए हम निश्चित रूप से इस पर ध्यान दे रहे हैं। वैश्विक स्तर पर, हमारी इस सेगमेंट में मौजूदगी है और हम विचार कर रहे हैं कि भारत के लिए सबसे अच्छा क्या है। हम एक एसयूवी मॉडल की योजना बना रहे हैं और इसे अगले साल पेश करने की योजना बना रहे हैं।"
2020 Honda WR-V
- फोटो : Honda
त्सुमुरा ने कहा कि होंडा जल्द ही एसयूवी सेगमेंट की ओर अपना ध्यान केंद्रित करेगी जो इस समय भारत में सबसे लोकप्रिय सेगमेंट में से एक है। होंडा ने भारतीय बाजारों में CR-V (सीआर-वी), BR-V (बीआर-वी) और WR-V (डब्ल्यूआर-वी) जैसी एसयूवी पेश की थी। CR-V और BR-V को काफी लंबे समय पहले बंद कर दिया गया, जबकि WR-V की बिक्री जारी है लेकिन वब अभी तक अपने कुछ प्रतिद्वंद्वियों के रूप में उतनी बिक्री नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Honda HR-V RS Launched in Indonesia
- फोटो : Honda
होंडा ने कोई इशारा नहीं दिया है कि भारत के लिए तैयार की जा रही एसयूवी कैसी होगी। ऐसी अटकलें हैं कि नई एसयूवी कार निर्माता के लोकप्रिय वैश्विक मॉडल HR-V (एचआर-वी) पर आधारित हो सकती है। कार निर्माता ने हाल ही में वैश्विक बाजारों के लिए एसयूवी का पूरी तरह से हाइब्रिड वर्जन पेश किया है। ग्रीन मोबिलिटी पर होंडा के फोकस और हाइब्रिड कारों के लिए जोर को देखते हुए, भारत में एचआर-वी के लॉन्च से अभी इंकार नहीं किया जा सकता है। क्या भारतीय बाजारों के लिए कई एसयूवी मॉडल पर विचार किया जा रहा है, इस सवाल के जवाब में त्सुमुरा ने कहा, "हम अभी इसका खुलासा नहीं कर सकते हैं, लेकिन निश्चित रूप से हम हमेशा भविष्य के मॉडल के बारे में सोचते हैं... यह देखते हुए कि क्या करने की जरूरत है।"
विज्ञापन
New honda city 2020
- फोटो : File Photo
होंडा की मौजूदा में सिटी मिड-साइज मॉडल और अमेज सब-कॉम्पैक्ट सेडान के साथ सेडान सेगमेंट में मजबूत उपस्थिति है। त्सुमुरा ने कहा, "सिटी के साथ हमारा एक लंबा इतिहास रहा है। यह लगभग 25 वर्षों से है और कुल 8.5 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई है। मेरा मानना है कि सिटी ब्रांड काफी मजबूत है और हमें अच्छी बिक्री मिल रही है। हमारा मानना है कि सिटी और अमेज मजबूत ब्रांड हैं। और हम उनके साथ जारी रखना चाहते हैं। हम एसयूवी लॉन्च करेंगे और लाइनअप को जोड़ना जारी रखेंगे।"