सब्सक्राइब करें

Upcoming New Car Launch January 2023: भारत में जनवरी में लॉन्च होंगी यह पांच नई कारें, जानें पूरी डिटेल्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 02 Jan 2023 05:20 PM IST
विज्ञापन
Upcoming New Car Launch January 2023 News in Hindi
MG Hector Facelift 2023 - फोटो : Instagram/hertstintsandwraps
बिक्री के मामले में 2022 एक रिकॉर्ड वर्ष साबित हुआ है। जिसके बाद, भारत में कार निर्माता नए साल की शुरुआत कई नई लॉन्च के साथ करने के लिए कमर कस रहे हैं। जनवरी लॉन्च और अनवील से भरा एक भरा हुआ महीना होने जा रहा है क्योंकि तीन साल के बाद आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो 2023 में अभी एक हफ्ते से थोड़ा ज्यादा समय बाकी है। कई कार निर्माता पहले ही अपने आगामी मॉडलों के लॉन्च की पुष्टि कर चुके हैं। हालांकि कुछ के लिए आधिकारिक तारीखों का अभी एलान नहीं हुआ है। इस महीने भारत में लॉन्च होने वाली कारें ज्यादातर एसयूवी होंगी। यहां हम आपको बता रहे हैं कौन-कौन सी कारें इस महीने लॉन्च होने वाली हैं। 
Trending Videos
Upcoming New Car Launch January 2023 News in Hindi
MG Hector Facelift 2023 - फोटो : Instagram/hertstintsandwraps
MG Hector 2023
2022 भारत में ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी के लिए रिकॉर्ड साल रहा है। MG Motor (एमजी मोटर) ने कुछ महीने पहले ही अपकमिंग न्यू जनरेशन Hector SUV का टीजर जारी करना शुरू कर दिया था। अभी हाल ही में  हेक्टर 2023 के बारे में कई जानकारी लीक हो कर सामने आई हैं। MG Hector 2023 (एमजी हेक्टर 2023) एसयूवी एक नए लुक के साथ आएगी जिसमें ज्यादा आक्रामक दिखने वाली ग्रिल और स्लिमर हेडलाइट यूनिट्स, नए बंपर और कई एक्सटीरियर बदलाव देखने को मिलेंगे। एमजी मोटर ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि नई हेक्टर के अंदर एक नया 14-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम डैशबोर्ड होगा। यह कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में किसी भी कार में उपलब्ध सबसे बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन होगी। नई हेक्टर में ADAS फंक्शनलिटी भी मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Upcoming New Car Launch January 2023 News in Hindi
BMW X1 2023 - फोटो : BMW
BMW X1 2023
BMW ने पिछले साल वैश्विक बाजारों में जर्मन ऑटो दिग्गज की एंट्री-लेवल SUV, न्यू जेनरेशन X1 को पहले ही पेश कर दिया है। अब, नई X1 SUV भारत की ओर बढ़ रही है। 7 जनवरी को BMW कुछ अन्य मॉडलों के साथ नई SUV को भारत लाएगी। अपनी नई पीढ़ी में, BMW X1 2023 (बीएमडब्ल्यू एक्स1 2023) का साइज बड़ा हो गया है और इसके एक्सटीरियर में डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं। केबिन के अंदर, बीएमडब्ल्यू एक नया डिजिटल इंफोटेनमेंट सिस्टम पेश करेगा, जो भारत में बेचे जाने वाले वर्तमान पीढ़ी के मॉडल की तुलना में बहुत बड़ा है। उम्मीद है कि बीएमडब्ल्यू नई X1 को तीन इंजन ऑप्शंस के साथ पेश करेगी, जिसमें 1.5-लीटर पेट्रोल और 2.0-लीटर पेट्रोल और डीजल यूनिट्स शामिल हैं। 
Upcoming New Car Launch January 2023 News in Hindi
BMW X7 - फोटो : BMW
BMW X7 2023
बीएमडब्ल्यू के अन्य मॉडलों में प्रमुख X7 facelift (एक्स7 फेसलिफ्ट) एसयूवी है। दो ट्रिम्स में पेश की जाने वाली नई BMW X7 2023 (बीएमडब्ल्यू एक्स7 2023) में 3.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड इनलाइन 6-सिलेंडर पेट्रोल इंजन होगा जो 352 hp का पावर जेनरेट करता है। डीजल इंजन लगभग 352hp का पावर जेनरेट करेगा। बीएमडब्ल्यू दोनों इंजनों के साथ 48V माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की पेशकश करने की भी संभावना है। बदलावों की बात करें तो, नई X7 सिग्नेचर किडनी शेप, कैस्केड ग्रिल लाइटिंग और एलईडी डीआरएल के साथ स्प्लिट एलईडी हेडलैंप के साथ ट्वीड फ्रंट ग्रिल के साथ आएगी। इंटीरियर की बात करें तो, X7 2023 पूरी तरह से रिवाइज्ड डैशबोर्ड के साथ आएगी, जिसमें पारंपरिक लेआउट को एक बड़ी घुमावदार स्क्रीन के साथ रिप्लेस करेगी। 
विज्ञापन
Upcoming New Car Launch January 2023 News in Hindi
BMW New 7 Series - फोटो : For Reference Only
BMW 7 Series
जर्मन ऑटो दिग्गज का तीसरा मॉडल BMW 7 Series (बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज) रियर सीट पर बैठने वाले यात्रियों के लिए दी जाने वाली इंटरटेनमेंट स्क्रीन के लिए सुर्खियां बटोर सकता है। कार की छत पर 31.3 इंच की 8K विशाल स्क्रीन लगी होगी जिसे इस्तेमाल में न होने पर वापस लिया जा सकता है। यह भारत में इन-कार इंटरटेनमेंट की दुनिया को बदलने का वादा करता है। 7 सीरीज 3.0-लीटर पेट्रोल और डीजल यूनिट के साथ 48V माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आएगी। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed