सब्सक्राइब करें

Holi 2025: बिहार के बड़े हिस्से में होली आज, कहीं कुर्ता फाड़ तो कहीं पानी की बौछार; देखिए कहां कैसा धमाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 15 Mar 2025 10:55 AM IST
सार

Bihar News: ग्रामीण इलाकों में जहां लोग एक दूसरे से मिलकर रंगों में रंगते दिख रहे, वहीं शहरों में भी होली का माहौल रंगीन बना हुआ है। लोग पारंपरिक नृत्य और संगीत के साथ होली के गीत गा रहे हैं। महिलाएं घरों में विशेष पकवान बना रही हैं, और घर-घर मेहमानों का स्वागत किया जा रहा है।

विज्ञापन
Holi 2025: Holi today in large parts of Bihar, Patna, Gopalganj, Buxar: Colors of gulal, Pua dish
होली खेलने के बाद जश्न मनाते युवा। - फोटो : अमर उजाला

बिहार के एक बड़े हिस्से में आज होली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। राज्य के प्रमुख शहरों जैसे पटना, गया, भागलपुर, गोपालगंज, बक्सर समेत कई इलाकों में होली के अवसर पर खास तैयारी की गई है। लोग  एक-दूसरे के साथ मिलकर रंग खेलने में व्यस्त हैं। पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर युवा और बुजुर्ग सभी मिलकर इस पर्व का जश्न मना रहे हैं। कहीं कुर्ता फाड़ तो कहीं पानी की बौछार वाली होली खेली जा रही है। हालांकि, कई इलाकों में शुक्रवार को ही होली खेली गई। लेकिन, कई इलाकों में आज ही लोग रंगों के इस त्यौहार का भरपूर आनंद ले रहे हैं। घरों में पकवानों की खुशबू फैल रही है, जहां लोग पुआ, गुजिया, लड्डू, और अन्य पारंपरिक मिठाइयों का आनंद ले रहे हैं। इस बार होली के मौके पर बिहार के कई इलाकों में विशेष आयोजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जबकि सियासी गलियारों में भी होली का रंग चढ़ा हुआ है।


Trending Videos
Holi 2025: Holi today in large parts of Bihar, Patna, Gopalganj, Buxar: Colors of gulal, Pua dish
गोपालगंज में कुर्ता फाड़ होली खेली गई। - फोटो : अमर उजाला
गांवों और शहरों में होली की धूम
बिहार के विभिन्न जिलों में लोग पूरे उत्साह के साथ होली का पर्व मना रहे हैं। गोपालगंज में लोग कुर्ता-फाड़ होली खेलते दिखे। ग्रामीण इलाकों में जहां लोग एक दूसरे से मिलकर रंगों में रंगते दिख रहे, वहीं शहरों में भी होली का माहौल रंगीन बना हुआ है। लोग पारंपरिक नृत्य और संगीत के साथ होली के गीत गा रहे हैं। महिलाएं घरों में विशेष पकवान बना रही हैं, और घर-घर मेहमानों का स्वागत किया जा रहा है। होली के अवसर पर विशेष पकवानों भी खूब बन रहे। पुआ, लिट्टी-चोखा, गुजिया, और दही-चूड़ा जैसी पारंपरिक मिठाइयां बनाई जा रही हैं, वहीं बाजारों में भी मिठाइयों की दुकानों पर भी भीड़ लगी हुई है। लोग परिवार के साथ बैठकर स्वादिष्ट पकवानों का आनंद ले रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2025: Holi today in large parts of Bihar, Patna, Gopalganj, Buxar: Colors of gulal, Pua dish
बक्सर में होली खेलते युवा। - फोटो : अमर उजाला
सियासी गलियारों में भी होली का रंग
बिहार में होली का रंग सियासी गलियारों में भी चढ़ा हुआ है। नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने पार्टी कार्यालयों में होली का आयोजन कर रहे हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और समर्थक एक दूसरे से मिलकर होली खेल रहे हैं और इस अवसर पर एक दूसरे को रंगों से सराबोर कर रहे हैं। यह एक ऐसा मौका है जब पार्टी की राजनीति से हटकर सभी एक साथ आते हैं और एकता का संदेश देते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस अवसर पर अपने कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दी और बिहारवासियों से शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की। भाजपा, राजद, कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं ने भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ होली का जश्न मनाया और एक दूसरे को रंग लगाकर भाईचारे का संदेश दिया।

 
Holi 2025: Holi today in large parts of Bihar, Patna, Gopalganj, Buxar: Colors of gulal, Pua dish
अपने परिवार के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खेली होली। - फोटो : अमर उजाला
लालू और तेजस्वी ने बधाई संदेश के जरिए एनडीए सरकार पर बोला हमला
लालू प्रसाद ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की। इसमें गरीबी, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अपराध, महंगाई और अस्थिर सरकार लिखा था। इस तस्वीर के साथ लालू प्रसाद ने लिखा कि बिहार इस होलिका दहन हर बुराई के अंत का ले रहा प्रण!। अब उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं तेजस्वी यादव ने लिखा कि आपके जीवन में रंग भरने का वर्ष है यह! चुनाव बाद जब आपको बिहार में नौकरी-रोजगार मिलेगा, काम के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने आगे लिखा कि इस 20 वर्षों की सरकार की विदाई के बाद ही आपके जीवन में खुशहाली के रंग आएंगे।

 
विज्ञापन
Holi 2025: Holi today in large parts of Bihar, Patna, Gopalganj, Buxar: Colors of gulal, Pua dish
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के पैर पर अबीर लगाकर आशीष लेते तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला
होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे एवं सद्भाव के साथ मनाएं
इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यवासियों को होली की शुभकामना देते हुए लिखा कि रंगों के त्योहार होली की बधाई एवं शुभकामनाएं। होली सामाजिक समरसता का प्रतीक है। होली का यह पवित्र त्योहार राज्यवासियों के जीवन में खुशियों के नए रंग लेकर आए। यह पवित्र त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है। होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे एवं सद्भाव के साथ मनाएं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed