Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bihar
›
Kosi News
›
Saharsa Neeraj Bablu played Holi with supporters danced fiercely says there will be big Holi again in November
{"_id":"67d4355edeac70c4ca08d937","slug":"saharsa-neeraj-bablu-played-holi-with-supporters-danced-fiercely-says-there-will-be-big-holi-again-in-november-2025-03-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bihar: PHED मंत्री नीरज बबलू ने समर्थकों संग खेली होली, जमकर लगाए ठुमके; कहा- नवंबर में फिर होगी बड़ी होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: PHED मंत्री नीरज बबलू ने समर्थकों संग खेली होली, जमकर लगाए ठुमके; कहा- नवंबर में फिर होगी बड़ी होली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 14 Mar 2025 07:25 PM IST
सार
Holi 2025: पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने भी अपने सहरसा स्थित आवास पर समर्थकों और शुभचिंतकों संग धूमधाम से होली मनाई। उन्होंने गुलाल लगाकर सबको होली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने नवंबर में फिर बड़ी होली मनाने की बात कह सियासी हलचल मचा दी।
विज्ञापन
1 of 3
समर्थकों संग जमकर होली खेलते पीएचईडी मंत्री नीरज बबलू
- फोटो : अमर उजाला
रंगों का त्योहार होली पूरे बिहार में धूमधाम से मनाया गया। आम हो या खास, सभी रंगों में सराबोर नजर आए। इसी सिलसिले में बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने भी अपने सहरसा स्थित आवास पर समर्थकों और शुभचिंतकों संग धूमधाम से होली मनाई। मंत्री बबलू ने गुलाल लगाकर सबको होली की शुभकामनाएं दीं और इस उत्सव को प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक बताया।
ढोल-नगाड़ों की धुन पर मंत्री संग झूमे समर्थक
मंत्री नीरज बबलू के आवास पर होली का भव्य आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पारंपरिक फगुआ गीतों की मधुर धुन और ढोल-नगाड़ों की थाप पर माहौल पूरी तरह रंगीन हो गया। खुद मंत्री नीरज बबलू भी इस उत्सव में पूरे उत्साह से शरीक हुए और फगुआ गीतों पर ठुमके लगाते नजर आए। समर्थकों ने गुलाल लगाकर मंत्री का स्वागत किया और जश्न में पूरी तरह शामिल रहे।
Trending Videos
2 of 3
समर्थकों संग जमकर होली खेलते पीएचईडी मंत्री नीरज बबलू
- फोटो : अमर उजाला
‘नवंबर में फिर मनाएंगे बड़ी होली’
होली के इस उत्सव के दौरान मंत्री नीरज बबलू ने कहा कि यह पर्व प्रेम और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देता है। होली वह त्योहार है, जो सभी को जोड़ता है और भेदभाव मिटाता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार होली का उत्साह विशेष है, लेकिन आने वाले नवंबर में इससे भी बड़ी होली मनाई जाएगी। इस बयान के जरिए उन्होंने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत की ओर इशारा किया।
मंत्री ने आत्मविश्वास के साथ कहा कि आगामी चुनाव में एनडीए को बड़ी जीत मिलेगी और फिर से राज्य में एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह जीत पूरे राज्य में एक नई ऊर्जा और विकास की लहर लेकर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 3
समर्थकों संग जमकर होली खेलते पीएचईडी मंत्री नीरज बबलू
- फोटो : अमर उजाला
रंग, संगीत और सौहार्द में डूबा सहरसा
मंत्री बबलू के आवास पर पूरे दिन रंग, संगीत और मस्ती का माहौल बना रहा। समर्थकों के साथ-साथ एनडीए के कार्यकर्ता भी इस जश्न में शामिल रहे। सभी ने अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और मिठाइयों का आदान-प्रदान कर आपसी संबंधों को और प्रगाढ़ किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।