सब्सक्राइब करें

Chhath Puja: बिहार की बेटी अमेरिका में करेगी छठ महापर्व का आयोजन, हाजीपुर में लिया प्रशिक्षण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 21 Oct 2024 02:59 PM IST
सार

Chhath Puja: बिहार की बेटी अमेरिका में करेगी छठ महापर्व का आयोजन, हाजीपुर में लिया प्रशिक्षण
Bihar: Suchita Jha of Madhubani will organize Chhath Mahaparva in America, Hajipur news

विज्ञापन
Bihar: Suchita Jha of Madhubani will organize Chhath Mahaparva in America, Hajipur news
शुचिता झा ने हाजीपुर में ली छठ पूजा की ट्रेनिंग - फोटो : अमर उजाला
बिहार की समृद्ध लोक आस्था का महापर्व छठ अब अमेरिका की धरती पर भी दिखाई देगा, जब मधुबनी की बेटी सुचिता झा पहली बार अमेरिका में इस पर्व का आयोजन करेंगी। सुचिता पिछले 20 वर्षों से अमेरिका में अपने पति और परिवार के साथ रह रही हैं। इस बार छठ पर्व को विधिपूर्वक मनाने का निश्चय किया है। इसके लिए वे विशेष रूप से बिहार के हाजीपुर पहुंचीं और यहां चार दिवसीय छठ पर्व का प्रशिक्षण लिया।

Trending Videos
Bihar: Suchita Jha of Madhubani will organize Chhath Mahaparva in America, Hajipur news
शुचिता झा ने हाजीपुर में ली छठ पूजा की ट्रेनिंग - फोटो : अमर उजाला

सुचिता झा अपने पति अजय कुमार झा और बेटी अंचिता झा के साथ हाजीपुर के कुतुबपुर स्थित अपने मित्र अवधेश सिंह के घर पहुंचीं। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। अवधेश सिंह की पत्नी सुधा कुमारी शर्मा और अन्य परिवार के सदस्यों ने सुचिता को छठ व्रत की विधि-विधान और अनुष्ठानों से अवगत कराया। उन्हें बताया गया कि कैसे साफ-सफाई, निर्जल उपवास और धार्मिक अनुष्ठानों का पालन करते हुए छठ पूजा की जाती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar: Suchita Jha of Madhubani will organize Chhath Mahaparva in America, Hajipur news
शुचिता झा को दी गई पूजा सामग्री - फोटो : अमर उजाला

सुचिता को पूजा के लिए आवश्यक सामग्रियां जैसे दउरा, सूप, साड़ी, धोती, और अन्य पूजन सामग्री भी प्रदान की गई, जिसे लेकर वे अमेरिका के लिए रवाना हो गईं। उन्होंने बताया कि इस बार अमेरिका में छठ पूजा करने का उद्देश्य बिहार की लोक परंपराओं को जीवंत रखना और नई पीढ़ी को इनसे जोड़ना है।
 
Bihar: Suchita Jha of Madhubani will organize Chhath Mahaparva in America, Hajipur news
शुचिता झा ने हाजीपुर में ली छठ पूजा की ट्रेनिंग - फोटो : अमर उजाला

अब बिहार के लोक आस्था का यह महापर्व अमेरिका की धरती पर भी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा, जहां भारतीय समुदाय के लोग बड़ी धूमधाम से इस पर्व में भाग लेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed