नवरात्र के पावन पर्व के पांचवें दिन मुजफ्फरपुर जिले के मंदिरों में देवी स्कंदमाता के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आदि शक्ति दुर्गा के इस विशेष रूप की पूजा आज सोमवार को पूरे विधि-विधान के साथ की जा रही है। नौ दिनों तक चलने वाले इस महापर्व के दौरान भक्त हर दिन माता के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करते हैं। आज, नवरात्र के पांचवे दिन माता स्कंदमाता की उपासना का विशेष महत्व है, जिससे भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होने की मान्यता है।
Navratri 2024: मुजफ्फरपुर में 5वें दिन माता स्कंदमाता की भक्ति में डूबे श्रद्धालु, दर्शन को लगीं लंबी कतारें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 07 Oct 2024 06:10 PM IST
सार
Navratri 2024: मुजफ्फरपुर में 5वें दिन माता स्कंदमाता की भक्ति में डूबे श्रद्धालु, दर्शन को लगीं लंबी कतारें
Muzaffarpur: On 5th day of Navratri devotees immersed themselves in devotion of Mata Skandamata
विज्ञापन