{"_id":"66bb067fb9739cdbf10543c3","slug":"sawan-2024-mahadev-decorated-with-betel-leaves-on-4th-monday-baba-maha-shringar-maha-aarti-garibnath-temple-2024-08-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sawan 2024: चौथे सोमवार पर पान के पत्तों से सजे महादेव, अनोखे महा शृंगार और महा आरती देख श्रद्धालु हुए मोहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan 2024: चौथे सोमवार पर पान के पत्तों से सजे महादेव, अनोखे महा शृंगार और महा आरती देख श्रद्धालु हुए मोहित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 13 Aug 2024 12:38 PM IST
सार
Sawan 2024: चौथे सोमवार पर पान के पत्तों से सजे महादेव, अनोखे महा शृंगार और महा आरती देख श्रद्धालु हुए मोहित
Sawan 2024: Mahadev decorated with betel leaves on 4th Monday, Baba Maha Shringar Maha Aarti Garibnath temple
विज्ञापन
1 of 5
महादेव के महा शृंगार और महा आरती को देखने उमड़े हजारों श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
सावन महीने के चौथे सोमवार पर बाबा गरीबनाथ जी का महा शृंगार और महा आरती की गई। शृंगार पान के पत्तों और मिष्ठान से किया गया। इसके बाद बाबा को विशेष भोग लगाया गया। बाबा के इस महा शृंगार और महा आरती को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। इस दौरान भक्त भाव-विभोर होकर हर हर महादेव के नारे लगाने लगे।
Trending Videos
2 of 5
महादेव के महा शृंगार और महा आरती को देखने उमड़े हजारों श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
बिहार की बाबा नगरी कहे जाने वाले बाबा गरीबनाथ मंदिर में हर साल सावन महीने के पहले सोमवार को फूल, दूसरे को चावल, तीसरे को फल और गेहूं तथा चौथे सोमवार को पान के पत्ते से बाबा का शृंगार किया जाता है। पांच सोमवार होने पर बर्फ से बाबा का बर्फानी रूप में महा शृंगार किए जाने की परंपरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
महादेव के महा शृंगार और महा आरती को देखने उमड़े हजारों श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
इसी सिलसिले में सोमवार की देर शाम को बाबा गरीबनाथ का पान के पत्तों से महा शृंगार कर उसके बाद महा आरती की गई। इस दौरान बाबा के अनोखे रूप के दर्शन को लेकर हजारों की संख्या में बाबा के भक्त उमड़ पड़े। कहा जाता है कि इस शृंगार में शामिल होकर भक्त मनोकामना मांगते हैं और बाबा से आशीर्वाद लेते हैं।
4 of 5
महादेव के महा शृंगार और महा आरती को देखने उमड़े हजारों श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
बाबा गरीबनाथ धाम मंदिर के प्रधान पुजारी और प्रशासक पंडित विनय पाठक ने बताया कि महादेव के माह सावन में सोमवार की देर शाम को विशेष महा शृंगार और महा आरती की लंबे अरसे से परंपरा चली आ रही है। इसी परंपरा का निर्वाहन आज भी किया जा रहा है। हर सोमवार को की जाने वाले महा शृंगार में अलग-अलग चीजों से सजावट की जाती है। उसी को लेकर आज चौथे सोमवार को पान के पत्ते से महा शृंगार किया गया है। पान के पत्ते का हिंदू धर्म की परंपरा में विशेष अहमियत है। इसी कारण इस सोमवार को बाबा का विशेष महा शृंगार किया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
महादेव के महा शृंगार और महा आरती को देखने उमड़े हजारों श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि रात को मिष्ठान लड्डू का भोग भी लगाया गया। इसके बाद फिर दूध, दही, घी, शहद, शक्कर और चावल आदि से षोडशोपचार विधि से पूजन हुआ। पूजन के समय में बाबा को चंदन का लेप, दुग्ध से स्नान भस्म व अष्टगंध लगाया गया। फिर रंग-बिरंगे मिष्ठान और पान के पत्ते से बाबा का महा शृंगार किया गया। उसके बाद महा आरती हुई। इस मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु ने बाबा का दर्शन पूजन और आशीर्वाद लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।