सब्सक्राइब करें

Miss Teen Earth 2024: पटना की तनिष्का ने जीता मिस टीन अर्थ इंडिया का खिताब, पर्यावरण के लिए करना चाहती हैं काम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 24 Apr 2024 07:21 PM IST
सार

Miss Teen Earth 2024: पटना की तनिष्का ने जीता मिस टीन अर्थ इंडिया का खिताब, पर्यावरण के लिए करना चाहती हैं काम
Patna News: Tanishka Sharma won title of Miss Teen Earth India, wants to work for environment
 

विज्ञापन
Patna News: Tanishka Sharma won title of Miss Teen Earth India, wants to work for environment
तनिष्का शर्मा ने जीता मिस टीन अर्थ इंडिया का खिताब - फोटो : अमर उजाला

हाल ही जयपुर में आयोजित देश की सबसे बड़ी किशोर सौंदर्य प्रतियोगिता मिस टीन दीवा 2024 का आयोजन किया गया। देश के इस सबसे बड़े सौंदर्य प्रतियोगिता में पटना की 15 वर्षीय तनिष्का शर्मा ने मिस टीन अर्थ इंडिया का खिताब जीत कर विश्वभर में बिहार का नाम रोशन किया है। तनिष्का का जन्म, पालन-पोषण सब पटना में हुआ है। तनिष्का अब देश की सबसे बड़ी फैशन डिजाइनर बनना चाहती हैं।



इस सफलता से उत्साहित तनिष्का का कहना है कि इस पेजेंट में भाग लेने की वजह खुद को शारीरिक और मानसिक दोनों तौर पर बेहतर बनाने की कोशिश थी। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान मेरा वजन 86 किलो हो गया था। इसे कम करने में लगभग सात महीने का वक्त लगा। 21 किलो वजन घटाने के बाद एहसास हुआ कि देश में हर दूसरी लड़की इस समस्या से पीड़ित है। उनके अंदर आत्मविश्वास दिलाने के लिए मैंने इस पेजेंट में भाग लिया और मेहनत कर जीत हासिल की है। अभी मैं इंटरनेशनल मिस टीन अर्थ दीवा की तैयारी कर रही हूं और उस टाइटल को जीत कर फैशन उद्योग में बिहार के लिए बहुत कुछ करूंगी।
 

Trending Videos
Patna News: Tanishka Sharma won title of Miss Teen Earth India, wants to work for environment
तनिष्का शर्मा ने जीता मिस टीन अर्थ इंडिया का खिताब - फोटो : अमर उजाला

जीत से पहले तनिष्का को ओपनिंग डांस, स्वीमवियर राउंड, ईवनिंग गाउन राउंड के साथ ही टाइटल राउंड से गुजरना पड़ा। इसमें देश भर से कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कांटे की टक्कर के बीच तनिष्का को विजेता चुना गया और सैश पहनाकर सम्मानित किया गया। पटना निवासी तनिष्का शर्मा के पिता डॉ. विकास शर्मा पशु चिकित्सक हैं और मां नीतू शर्मा इंजीनियर। तनिष्का ने अपनी पढ़ाई संत जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल से की है और अब एक बड़ी फैशन डिजाइनर बनना चाहती हैं। तनिष्का शर्मा अगले साल मिस टीन अर्थ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। तनिष्का शर्मा की तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है और काफी प्रेरणादायक है, क्योंकि उन्होंने मिस टीन दिवा की तैयारी के लिए 21 किलो वजन कम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Patna News: Tanishka Sharma won title of Miss Teen Earth India, wants to work for environment
तनिष्का शर्मा ने जीता मिस टीन अर्थ इंडिया का खिताब - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि वह अभी से डॉक्टरों और विशेषज्ञों के कड़े मार्गदर्शन में हैं। मिस टीन अर्थ हर लड़की का सपना है, क्योंकि मैं हमेशा पर्यावरण के मुद्दों पर काम करती रही हूं और एक पर्यावरणविद् होने के नाते मेरा सपना मिस टीन अर्थ का खिताब जीतना है। मिस टीन अर्थ का खिताब जीत बड़े मंच से बड़े संख्या में लोगों को पर्यावरण के लिए जागरूक कर पाऊंगी।
 
तनिष्का ने राष्ट्रीय निदेशक निखिल आनंद का आभार जताया है। उन्होंने कहा मेरे सहित पूरे देश को यह मंच मुहैया कराने के लिए धन्यवाद। तनिष्का की पेजेंट मेंटर रितिका रामत्री थीं, जिन्होंने समय-समय पर उनका मार्गदर्शन किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed