लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री रहे राम विलास पासवान शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। पटना के दीघा स्थित जनार्दन घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे चिराग पासवान ने उन्हें मुखाग्नि दी।
2 of 7
रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर
- फोटो : PTI
पटना के दीघा स्थित जनार्दन घाट पर रामविलास पासवान के अंतिम संस्कार में सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, अश्विनी चौबे, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, राजद नेता तेजस्वी यादव, भाजपा नेता मंगल पांडे सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।
3 of 7
रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर
- फोटो : PTI
जनार्दन घाट पर मौजूद हजारों लोगों ने नम आंखों से रामविलास पासवान को अंतिम विदाई दी। इससे पहले शुक्रवार को लोजपा कार्यालय पर पासवान के अंतिम दर्शन के लिए समर्थकों की भीड़ जुटी रही। अंतिम संस्कार में केंद्रीय कैबिनेट की तरफ से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि ये समय पासवान के जाने का नहीं था।
4 of 7
रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर
- फोटो : PTI
रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए हजारों लोगों का हुजूम था। उनके पार्थिव शरीर को उनके पटना स्थित आवास से दीघा स्थित जनार्दन घाट लाया गया। करीब तीन बजे के बाद से उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की गई। उनके अंतिम विदाई में बंदूक झुकाई गई। जनार्दन घाट पर थल और वायु सेना के जवान भी मौजूद थे।
5 of 7
रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर
- फोटो : PTI
दरअसल, रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर शुक्रवार रात करीब साढ़े बजे दिल्ली से पटना लाया गया। पटना एयरपोर्ट पर भी सीएम नीतीश कुमार सहित कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को लोजपा कार्यालय में रखा गया। देर रात तक लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।